‘कोरोना आपदा प्रबंधन‘ :  ‘परित्राणाय साधुनाम‘ को चरितार्थ कर रही जिला पुलिस बल

कोण्डागांव : ‘कोरोना आपदा प्रबंधन‘ :  ‘परित्राणाय साधुनाम‘ को चरितार्थ कर रही जिला पुलिस बल

कही डांट, समझाईष तो कहीं जनसेवा करके पुलिस प्रषासन है हर मोर्चे पर है तैनात
संकटमोचक के रुप में पुलिस बल शासन-प्रषासन का बना नींव

भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है कि साधुओं एवं सत जनों की रक्षा के लिए आपदा की हर घड़ी में मैं सदा इस धरती पर प्रगट होकर सबकी रक्षा करूँगा। इसी से प्रेरित हो हमारे राज्य के पुलिस बल का आदर्श वाक्य ‘परित्राणाय साधूनाम‘ रखा गया। उसी को चरितार्थ करते हुए इस आपदा काल में भी जिला पुलिस बल अपने मजबूत इरादों के साथ दीवार बन कर प्रशासन की ढाल बनकर खड़ा है। जिला पुलिस बल इन विकट परिस्थितियों में आम लोगो के लिए एक ओर रक्षक के रुप में व्यवस्था को तोड़ने वालों को दंडित करने का कार्य भी कर रही हैं तो कहीं निःशक्तों को भोजन करा रही है या फिर कोरोना वारियर्स को प्रोत्साहित कर रही है।

बेवजह घूमने वालों को दी समझाइश

गौरतलब है कि जिले में लॉक डाउन के उपरांत सभी को घर में रहने की हिदायद दी गयी थी परंतु कुछ लोग इन्हें हल्के में लेकर सड़कों पर बेवजह घूमने को शान समझ कर घुम रहे हैं जिन्हें प्रशासन एवं पुलिस बल के लगातार समझाइशों  के बावजूद लापरवाही की जा रही है इसे रोकने के लिए जिला पुलिस प्रषासन द्वारा कोण्डागांव मुख्यालय में तीन पेट्रोलिंग पार्टियाँ तथा केषकाल, फरसगांव, विश्रामपुरी एवं माकड़ी में एक-एक पेट्रोलिंग पार्टियाँ तैनात की गई है। जिला मुख्यालय की बात की जाये तो यहां मर्दापाल चैक, जिला कोतवाली एवं रायपुर नाकासील पार्टियाँ मौजूद रहती है साथ ही मुख्यालय में भी क्वारेंटाईन एवं आईसोलेषन के 11 पाईन्ट चिन्हित किए गए है, जहां पुलिस का निरंतर पहरा रहता है। इन सभी पेट्रोलिंग पार्टी चारपहिया और मोटर सायकल पर सवार हो लगातार दिन हो या रात लोगो को समझाने-बुझाने का कार्य किया जा रहा है साथ ही समझाने के बाद बार-बार नियमों के तोड़े जाने पर उन्हें दंडित करने की कार्यवाही भी की जा रही है।

मास्क, साबुन एवं सेनेटाइजर का भी हो रहा है निःशुल्क वितरण

पुलिस बलों द्वारा विभिन्न स्थानों पर इस आपदा स्थिति में शिविर लगा कर मास्क की उपयोगिता को समझाते हुए व्यक्तिगत सुरक्षा एवं सभी की सुरक्षा के लिए सोशल डिस्टेंसिग का पालन की सीख भी दी जा रही है  साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए लोगो को साबुन एवं सेनेटाइजर भी वितरित किये जा रहे हैं।

जरूरतमंदों के लिए राशन का किया इंतजाम

पुलिस बल इस संकट काल मे ना केवल व्यवस्था बना रहा है अपितु निसहाय एवं जरूरतमंदों के लिए लगातार राशन का इंतेजाम कर वितरण का भी प्रबन्ध कर रहा है। ब्लाॅक स्तर में भी अपने-अपने स्तर पर पुलिस बल द्वारा निसहाय लोगो को शाक-सब्जी एवं सूखे राषन का वितरण की जानकारी भी मिल रही है।

सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा है पालन

पुलिस बल लगातार किराना, सब्जी एवं अन्य दुकानों पर चुने के गोले जमीनों पर बनवा कर लोगो मे आपस मे निश्चित दूरी बनाने का संदेश देने के साथ-साथ इन स्थानों पर इसका पालन भी सुनिश्चित कर रही है।

लोगो का आइसोलेशन में रख रही ख्याल एवं कर्मचारियों को किया जा रहा है प्रोत्साहित

लॉक डाउन के उपरांत कई बाहर से आये व्यक्तियों को सावधानी के रूप में घरों में आइसोलेट कर रखा गया है उनके लिये पुलिस बल जिला प्रशासन के साथ मिलकर उनकी दैनिक जरूरतों का भी ख्याल निरन्तर रख रही है साथ ही ऐसे लोगों के नियमों के उल्लंघन ना कर सकें जिससे समाज सुरक्षित रहे दिन रात इन घरों पर नजर लगाए हुए हैं। इसके अलावा जिले इस कार्य मे संलग्न अन्य व्यक्तियों का समय समय पर पुलिस द्वारा उत्साह वर्धन करने का कार्य भी किया जा रहा है।

रिपोर्ट के पहले धूला रहे हैं हाँथ

एक अभिनव पहल के तहत बाँसकोट चैकी  में सभी के लिए स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए चैकी में आने वाले समस्त लोगो को रिपोर्ट लिखवाने से पहले हाँथ धोने को कहा जाता है इसके लिए चैकी के सामने ही पानी साबुन एवं तौलिए का इंतेजाम भी किया गया है।
ज्ञात हो कि कलेक्टर नीलकंठ टीकाम एवं नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक बालाजी राव सोमावार के मार्गदर्षन में बनाये गए संयुक्त रणनीति के तहत कोरोना आपदा प्रबंधन का क्रियान्वयन बखुबी अमल में लाया जा रहा है और इसकी समीक्षा के लिए कोर कमेटी की बैठक भी प्रतिदिन की जाती है।
क्रमांक-205/रंजीत

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »