मंत्री श्री कवासी लखमा ने किसान बाजार,  सामुदायिक भवन व जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

बस्तर न्यूज़: मंत्री श्री कवासी लखमा ने किसान बाजार,  सामुदायिक भवन व जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

मंत्री ने स्लम बस्तियों में जाकर बांटे राशन व सब्जी पैकेट
दानदाताओं से मिल रहे सहयोग और प्रशासनिक व्यवस्था को सराहा
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सबको एहतियात बरतने दी समझाइश

 

राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री और धमतरी के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा आज जिले के औचक भ्रमण पर पहुंच कोरोना संक्रमण से बचाव, उपाय और सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्था का मुआयना किया।
मंत्री श्री लखमा ने धमतरी नगर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया, साथ ही गरीब परिवारों और जरूरतमंद नागरिकों को राशन एवं सब्जियों के पैकेट निःशुल्क वितरित किए। इस दौरान उन्होंनेे किसान बाजार, गुजराती कॉलोनी, स्टेशनपारा में जाकर राशन व सब्जीयुक्त पैकेट बांटे और लॉकडाउन के दौरान लोगों से घरों में ही रहने व शासन के निर्देशों का पालन करने की अपील भी की। साथ ही सब्जी मार्केट में नगर निगम द्वारा संक्रमण से बचाव के लिए सोडियम क्लोराइड का अग्निशमन वाहन से छिड़काव कार्य की सराहना भी की। उन्होंने इसके अतिरिक्त जिला अस्पताल, सामुदायिक भवन में बनाए गए राशन संग्रहण एवं वितरण केन्द्र तथा ग्राम पथर्रीडीह (कुकरेल, नगरी ब्लॉक) में बनाए गए क्वॉरंटाइन सेंटर का भी निरीक्षण किया। जहां पर चिकित्सकों को पीपीई किट साथ ही आइसोलेशन सेंटर में सेवारत वरिष्ठ चिकित्सकों के लिए मास्क प्रदान किए और चिकित्सकीय एवं गैर-चिकित्सकीय स्टॉफ के लिए ट्रिपल लेयर्ड मास्क के पैकेट भेंट की।
प्रभारी मंत्री श्री लखमा को कलेक्टर श्री रजत बंसल ने अवगत कराया कि विश्वव्यापी महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को इसकी सतत समझाइश भी वॉलंटियर्स द्वारा दी जाती है। उन्होंने बताया कि अब तक 138 दानदाताओं द्वारा लगभग 25 लाख रुपए से अधिक की राशन सामग्री और सब्जियां उपलब्ध कराकर अपना सहयोग दिया है। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त ने बताया कि निगम सहित अन्य नगरीय निकायों में भी समय-समय पर सेनिटाईजेशन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जिले में जरुरतमंद परिवार को सहयोग करने में दानदाता बढ़-चढ़ कर आगे आ रहे हैं। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री लखमा ने दानदाताओं सहित कोरोना संक्रमण से बचाव कार्य में लगे स्वास्थ्य अमले,  पुलिस, जिला प्रशासन , वॉलंटियर्स और अन्य लोगों की प्रशंसा की। साथ ही सभी लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह भी दी। इस मौके पर नगरपालिक निगम धमतरी के महापौर, सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत और स्वास्थ्य अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »