संतोष राणा ने मुख्यमंत्री को बताया कि आप से बातचीत के 2 मिनट पहले ही न्याय योजना

बस्तर न्यूज़:रायपुर  संतोष राणा ने मुख्यमंत्री को बताया कि आप से बातचीत के 2 मिनट पहले ही न्याय योजना के 34 हजार रुपए खाते में आने का मैसेज मिला

 किसानों ने बताया कि आज बहुत खुशी का क्षण,कोरोना के इस कठिन वक्त में भी शासन किसानों के साथ खड़ी है यह देखकर बहुत अच्छा लग रहा
धमधा के किसानों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा कनेक्ट हुए मुख्यमंत्री

पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी की विशेष उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धमधा के किसानों के साथ विशेष रूप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। मुख्यमंत्री से चर्चा में किसान संतोष राणा ने बताया कि अभी आपसे बात करने के थोड़े देर पहले ही मेरे मोबाइल में मैसेज आया कि मेरे खाते में 34 हजार रुपए आए हैं। ऐसे समय में जब देश भर में सभी लोग कोरोना संकट से परेशान है। मुख्यमंत्री की इस पहल से किसानों को खेती किसानी में बड़ी मदद मिलेगी। श्री राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने किसान हितैषी इस योजना को आरंभ कर किसानों के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा कार्य किया है। किसानों के लिए खेती इतनी महंगी होती जा रही थी और फायदा नहीं हो पा रहा था। अब अन्नदाता को अपने कार्य का संतोष मिल सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोगों के चेहरे पर सुख और संतोष का भाव देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहीं के किसान श्री शिव कुमार ने बताया कि किसानों के फसल का उचित मूल्य दिलाने की सरकार ने जो पहल की और कठिन वक्त में भी इस पहल पर कायम रहे, वह संकल्प बहुत प्रभावित करता है। पूरे छत्तीसगढ़ में किसानों में इससे खुशी का माहौल बना है। किसान नई ऊर्जा के साथ अपने खेतों में कार्य करने जुटा है। श्रीमती सुनीता गुप्ता ने मुख्यमंत्री से चर्चा में बताया कि किसानों के बीच बहुत खुशी का माहौल बना है। उल्लेखनीय है कि आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी ने भी अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रशंसा की। श्रीमती सोनिया गांधी ने कहा कि किसानों को मजबूत करने वाली यह बड़ी योजना है। छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियां लगातार मेहनतकश लोगों को बढ़ावा देने की रही है। इस योजना के माध्यम से किसानों को बड़ी ताकत मिलेगी और खेती को और बेहतर करने की दिशा में वे जुटेंगे। श्री राहुल गांधी ने कहा कि इस वक्त लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने इतनी अच्छा योजना बनाई है। इस योजना के निर्माण में केवल हम सबका योगदान नहीं है। इसमें आम जनता की बड़ी भूमिका है जिन्होंने अपने विचार रखे और आज इस योजना को मूर्त रूप दिया जा सका है। देश बहुत कठिन समय से गुजर रहा है। ऐसे में  राजीव किसान न्याय योजना जैसी योजनाओं से उम्मीद जगती है।
जिले के 80 हजार किसानों के खाते में लगभग 65 करोड़ रुपए- दुर्ग जिले के लगभग 80 हजार किसानों के खाते में आज 65 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। कोरोना से के इस दौर में इस प्रथम किश्त से किसानों को निश्चित ही खरीफ फसल के लिए काफी सहयोग मिल सकेगा। वे खेती की बेहतरी की दिशा में अच्छा कार्य कर सकेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर में भी किया गया। यहां इस अवसर पर विधायक श्री अरुण वोरा, विधायक श्री देवेंद्र यादव, महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव, उपाध्यक्ष श्री अशोक साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »