विवादों को सुलझाने के लिए अल्पसंख्यक आयोग प्रभावी और बेहतर मंच : श्री कवासी लखमा

 विवादों को सुलझाने के लिए अल्पसंख्यक आयोग प्रभावी और बेहतर मंच : श्री कवासी लखमा

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा धमतरी जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा आज धमतरी में आयोजित जिला स्तरीय अल्पसंख्यक सेमीनार में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के तत्वावधान में आयोजित सेमीनार में प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने कहा कि  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने निगम-मण्डल के गठन के दौरान सबसे पहले अल्पसंख्यक आयोग को गठित किया, इससे पता चलता है कि वे अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की रक्षा के लिए कितने गम्भीर हैं। आयोग के जरिए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को अपने विवाद एवं समस्याओं के समाधान का बेहतर विकल्प मिल गया है। यह आपसी विवादों, मसलों को सुलझाने के लिए प्रभारी व बेहतर मंच है। अल्पसंख्यक समुदायों के हितों की रक्षा के लिए आयोग सदैव अग्रणी व सकारात्मक भूमिका निभा रहा है।

आयोग के अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने अल्पसंख्यक आयोग की गतिविधियों एवं कार्यों के संबंध में प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रदेश के जिलों में अल्पसंख्यक कन्या छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अधिकाधिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने व कामयाब बनाने के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा दिया जाना प्रस्तावित है। साथ ही अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों में तकनीकी दक्षता विकसित करने कम्प्यूटर सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे। श्री छाबड़ा ने उपस्थित लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की। सेमीनार में आयोग की ओर से उपस्थित लोगों को प्रचार-प्रसार सामग्री एवं फोल्डर निःशुल्क वितरित किए गए।

छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा ने अल्पसंख्यक आयोग की गतिविधियों एवं कार्यों के संबंध में प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रदेश के जिलों में अल्पसंख्यक कन्या छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अधिकाधिक प्रतिनिधित्व बढ़ाने व कामयाब बनाने के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा दिया जाना प्रस्तावित है। साथ ही अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों में तकनीकी दक्षता विकसित करने कम्प्यूटर सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे। श्री छाबड़ा ने उपस्थित लोगों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील किया।

छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल ने सेमीनार को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अल्पसंख्यक समुदाय के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं को निराकरण के लिए काफी संजीदा हैं। अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को शासन की योजनाओं का समुचित लाभ मिले, इसके लिए सेमिनार का आयोजन किया गया है। इसके अलावा नगर निगम के महापौर श्री विजय देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, पूर्व विधायक श्री गुरूमुख सिंह होरा, धमतरी नगर निगम के सभापति श्री अनुराग मसीह सहित श्री लोहाणा ने भी मंच पर अपने विचार प्रकट किए। सेमीनार में उपस्थित लोगों को प्रचार-प्रसार सामग्री एवं फोल्डर निःशुल्क वितरित किए गए। इस अवसर पर सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं आयोग के सचिव श्री एम.आर. खान सहित अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »