शत प्रतिशत घरों में मिलेगा टेप नल से पेयजल-डॉ. महंत

 ​​​​​​​जल जीवन मिशन

विधानसभा अध्यक्ष ने पानी टंकी निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज जांजगीर-चांपा जिले के सरहर, कडारी और भागोडीह में पानी टंकी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। डॉ. महंत ने इस अवसर पर कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जल जीवन मिशन योजना के तहत 2024 तक तक राज्य के शत प्रतिशत  घरों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ समय पर पूर्ण करने के लिए कार्य प्रारंभ हो गया है।
डॉ. महंत ने जल जीवन मिशन योजना के तहत ग्राम सरहर, कड़ारी और भागोडीह में 3 करोड़ रूपये से अधिक की लागत से बनने  वाले पानी टंकी निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस कार्य के पूर्ण हो जाने से  इन तीन गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत 1000 से अधिक परिवारों को घर-घर टेप नल के माध्यम से गुणवत्ता युक्त  पेयजल उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ स्वीकृत किया जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि, निर्माण एजेंसी और अधिकारी गुणवत्ता युक्त तरीके से इन कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करवाएं, ताकि इसका लाभ आम जनता को मिल सके। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने पर्याप्त राशि उपलब्ध करवाई है। कोरोना संक्रमण के कम होते ही अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा करवाया जा रहा है।  इस अवसर पर विधायक श्री केशव चंद्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता चंद्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »