आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

 स्कूलों में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और बचाव के लिए  आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

स्कूलों में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और बचाव के लिए आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

स्कूलों में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम और बचाव के लिए प्रदेश के सभी प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों में आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्कूल सुरक्षा पर शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में पांच दिवसीय कार्यशाला सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। दो चरणों में आयोजित हो रहे इस प्रशिक्षण में स्कूलों में व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ स्कूलों की सुरक्षा के मद्देनजर समस्याओं को चिन्हांकन कर उनके निराकरण के लिए 14 से 18 फरवरी तक प्रथम चरण में प्रशिक्षित किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश के सभी विकासखंडों से दो-दो स्रोत व्यक्तियों को आपदा प्रबंधन एवं समस्याओं का चिन्हांकन कर उसके निराकरण की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षणार्थियों को स्कूल सुरक्षा के साथ ही व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर द्वारा यूनिसेफ छत्तीसगढ़ और अर्पण एनजीओ छत्तीसगढ़ के सहयोग से किया जा रहा है।
एससीईआरटी के अतिरिक्त संचालक डॉ. योगेश शिवहरे ने कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्कूल की सुरक्षा आज एक अहम् मुद्दा है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा इस पर कार्य करने के लिए पहल की जा रही है। प्रशिक्षण में उपस्थित विकासखंड से आए स्रोत व्यक्ति को अपने क्षेत्र में इस कार्य को नेतृत्व करना है। आपके क्षेत्र में स्कूल सुरक्षा का जो कार्य होगा वह काफी महत्वपूर्ण है।
यूनिसेफ के राज्य प्रमुख श्री जॉब जकारिया ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि आपदा प्रबंधन एवं समस्याओं का चिन्हांकन कर निराकरण के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। अर्पण फाउंडेशन की सुश्री सोनाली महेश्वरी ने कहा कि बाल सुरक्षा अधिनियम को अनिवार्य रूप से स्कूलों में लागू करते हुए यह ध्यान दिया जाए कि इसे समुचित क्रियान्वयन में किस प्रकार से सहयोग दिया जा सकता है। प्रशिक्षण में विचार-विमर्श किया जाए कि स्कूल सुरक्षा के लिए क्या उपाय अपनाए जा सकते हैं। शिक्षा महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा स्कूल सुरक्षा से संबंधित घटनाओं का उदाहरण देते हुए आपदा प्रबंधन की आवश्यकता को समझाया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. विद्यावती चंद्राकर ने किया। इस अवसर पर एससीईआरटी के सहायक प्राध्यापक श्री ए.के. सारस्वत, राज्य साक्षरता मिशन सहायक संचालक श्री प्रशांत पांडेय, यूनिसेफ के शिक्षा विशेषज्ञ सुश्री छाया कुंवर, श्री विशाल, प्राचार्य बीएड कॉलेज रायपुर जे. एक्का और प्रशिक्षण प्रभारी श्री सुनील मिश्रा भी उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »