सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है राज्य सरकार

चंदखुरी में आयोजित जैविक कृषि मेला में शामिल हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया

चंदखुरी में आयोजित जैविक कृषि मेला में शामिल हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया

चंदखुरी में आयोजित जैविक कृषि मेला में शामिल हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज यहां चंदखुरी में आयोजित जिला स्तरीय जैविक कृषि मेला सह स्वाइल हेल्थ कार्ड (नमसा) योजना अंतर्गत प्रशिक्षण एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग सरकार के सबसे महत्वपूर्ण विभागों में से एक है, हर व्यक्ति किसी न किसी रूप से कृषि से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कृषक के हितों के लिए चलाई जा रही राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया और कहा सरकार अपना वादा पूरा कर रही है।

चंदखुरी में आयोजित जैविक कृषि मेला में शामिल हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया

चंदखुरी में आयोजित जैविक कृषि मेला में शामिल हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया

मंत्री डॉ. डहरिया ने किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, सुराजी गांव योजना, नरवा गरवा घुरवा बाड़ी, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, भूमिहीन मजदूर न्याय योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है, किसानों के हित के लिए हर पल खड़ी है। लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है जिससे वे आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं तथा सबके जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आ रहा है। उन्होंने कहा कि चंदखुरी में कौशल्या माता मंदिर है जो कि पूरे विश्व में एक ही मंदिर है। चंदखुरी पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने गौठान में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार होना चाहिए, ताकि आम जनों को योजनाओं की जानकारी हो सके और वह उस योजना के तहत लाभ ले सके।

चंदखुरी में आयोजित जैविक कृषि मेला में शामिल हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया

डॉ. डहरिया ने कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग के हितग्राहियों को चेक एवं सामग्री का भी वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने हितग्राहियों को दस हजार रुपए का चेक, आइस बॉक्स, जाल तथा 30 किलो और 5 किलो के वर्मी पैकेट का भी वितरण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर कि अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत रायपुर के सभापति श्री राजू शर्मा, आरंग जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता कृष्णा वर्मा, नगर पंचायत चंदखुरी के अध्यक्ष श्री रविशंकर धीवर, संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »