रोजगार मेला

जिला स्तरीय रोजगार मेला में 228 अभ्यर्थी हुए चयनित

कलेक्टर व एसपी ने चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति पत्र प्रदान किया

बडा लक्ष्य और अधिक मेहनत करते हुए आगे बढ़े -कलेक्टर

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(बिहान) एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 23 मार्च 2022 को लाईवलीहुड कॉलेज परिसर भेलवाडीह में आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार व पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने रोजगार मेला में चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने रोजगार मेले में आये युवाओं से कहा कि जीवन में वही युवा सफल होता है जो हर मुसीबत का संघर्ष करते हुए आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है वे इसे अंतिम अवसर न समझे और सतत् मेहनत करते हुए आगे बढे़ साथ ही जिनका इस रोजगार मेला चयन नहीं हुआ है वे हताश न हों और सतत् मेहनत करते रहें। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को बडा लक्ष्य और अधिक मेहनत करते हुए आगे बढ़ने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने रोजगार मेला में चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन व जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।
ज्ञातव्य है कि जिला स्तरीय रोजगार मेला में मारूति सुजुकी, पेटीएम, गुडवर्कर, एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड(जशपुर) सेटीन क्रेडिट केयर, एसबीआई कार्ड सहित कुल 09 संस्थान शामिल हुए। रोजगार मेला में कुल 1 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराय था जिसमें 635 अभ्यर्थियों ने विभिन्न नियोक्ताओं के समक्ष साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार पश्चात कुल 228 अभ्यर्थियों का चयन प्राथमिक स्तर पर किया गया इसके अतिरिक्त 60 अभ्यर्थियों को वेदान्ता बाल्को द्वारा एक माह के निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया, जिन्हें प्रशिक्षण उपरांत रोजगार प्रदान किया जायेगा

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »