राम वन गमन परिपथ

 पर्यटन सचिव ने शिवरीनारायण में राम वन गमन परिपथ निर्माण कार्यों का किया अवलोकन

राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा

पर्यटन एवं संस्कृति सचिव  अन्बलगन पी ने आज जिले के शिवरीनारायण में आगामी 10 अप्रैल को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों की तैयारियों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ राम सुंदर दास, कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित थे।
पर्यटन सचिव ने आज शिवरीनारायण के बाघ घाट सहित अन्य घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट में टाइल्स आदि लगाने और निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे मेला ग्राउंड पहुंचे जहां उन्होंने 10 अप्रैल को आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के सभा स्थल का अवलोकन किया। यहां उन्होंने टेंट सुरक्षा, मंच व्यवस्था आदि का अवलोकन किया और आवश्यक जानकारी ली और कार्य में तेजी लाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शिवरीनारायण मंदिर  तथा उसके आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। संस्कृति सचिव ने मंदिर में राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री डॉ. राम सुंदर दास से राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता के आयोजन और व्यवस्थाओं के संबंध में गहन विचार विमर्श किया।
श्री अन्बलगन ने इसके बाद शिवरीनारायण कॉलेज का निरीक्षण किया। महाविद्यालय में राज्य स्तरीय मानस मंडली स्पर्धा के प्रतियोगियों को ठहराया जाएगा।  उन्होंने मंडलियों के सदस्यों के लिए तहाविद्यालय में आवास, भोजन सहित अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। संस्कृति सचिव ने महाविद्यालय में अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एस डी एम पामगढ़ करूण डहरिया, तहसीलदार, सीएमओ शिवरीनारायण संध्या वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »