स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम का क्रेज बढ़ा

 चिल्फी और रेंगाखार जंगल के ग्रामीणों ने स्कूल खोलने की मांग की

कैबिनेट मंत्री  अकबर ने भेंट-चर्चा कार्यक्रम में अपने विशेष पिछड़ी बैगा और क्षेत्र के  आमजनों की समस्याए और मांगों से सुना

क्षेत्र का समूचित विकास और लोगों की सममस्याओं को समाधान का प्रयास सदैव रहेंगा- कैबिनेट मंत्री अकबर

राज्य के नई पीढी को उच्च स्तरीय सुविधाओें के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराने के दिशा में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा शुरू की गई स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। जिला व विकासखण्ड मुख्यालय में स्कूल खुलने के बाद बडे आबादी वाले गांवो से भी स्कूल खोलन की मांग आने लगी है। प्रदेश के वन, परिवहन आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के समक्ष कबीरधाम जिले के सूदूर वनांचल ग्राम चिल्फी और रेंगाखार जंगल के ग्रामीणो ने अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम खोलने की मांग की है। श्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुसार बच्चों को उच्च स्तरीय सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यय से एक बड़ा कदम उठाया गया है। इस योजना के शुरूआत होने से लोगों का रूझान सरकारी स्कूल के प्रति बढ़ा है। राज्य में शैक्षणिक सत्र 2020-21 से 52 और शैक्षणिक सत्र 2021-22 में 119 इस प्रकार राज्य में कल 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी  माध्यम स्कूल खोले गए है। इस सत्र से अब हिन्दी माध्यम के स्कूल भी खोले जाएंगे। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय और विकासखण्ड मुख्यालयों में यह स्कूल खोलने की यह योजना है। श्री अकबर ने ग्रामीणों का मांगों पर कहा कि राज्य सरकार के मंत्री और इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते इस क्षेत्र का समूचित विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी अपने राज्य स्तरीय भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत जब भी कबीरधाम जिले के दौरे पर आएंगे तो मै भी आप लोगों के साथ एक विधायक होने के नाते आप लोगों की मांगो को मुख्यमंत्री तक अवगत कराउंगा।
श्री अकबर शनिवार को अपने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लूप में वनांचल क्षेत्र के लगभग 30 से 40 गांव के ग्रामीणो से भेंट-मूलाकात एवं सीधा संवाद किया। उन्होने सभी से सीधा संवाद करते हुए लोगों की मांग, समस्या और शिकायतों से रूबरू भी हुए। श्री अकबर ने कहा कि पिछले दो वर्षों से कोविड कोरोना वायरस की वजह से क्षेत्र का भ्रमण नहीं हो पाया था, हालांकि आप लोगों से क्षेत्र के जनप्रनिधियों और अन्य माध्यमों से जुड़ा रहा है। इसलिए आप लोगों से सीधा संवाद करने आया हू। आप लोगों की समस्याएं मांग और शिकायतों भी सुनने आया हूं। इस दौरान ग्रामीणों ने पुल-पुलिया, सड़क निर्माण, हैण्डमंप, स्कूल, आंगनबाडी मरम्मत एवं निर्माण कार्य, बिजली लाईन विस्तार, प्राथमिक उपस्वास्थ्य केन्द्रों में नर्स एवं स्टॉप की मांग, वन अधिकार पत्र, भूमि सीमांकन, एंबूलेंस, 108 व्यक्तिगत मांग भी सामने आई। श्री अकबर ने कहा कि सभी मांगों, समस्याओं को नोट किया गया हैं। सभी पर उचित कार्यवाहीं करते हुए मांगों, समस्याओं का प्राथमिकता में निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर  जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री होरी साहू, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामकली, श्री हंसा राम धुर्वे, श्री रामकुमार पटेल, श्री मुखीराम मरकाम, श्री तुका राम चंद्रवंशी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, उपाध्यक्ष श्री सनत जायसवाल, श्री पीताम्बर वर्मा, जनपद सदस्य श्रीमती नरमदिया बाई, श्री राजेश मेरावी, श्रीमती राजकुमारी मेरावी, श्रीमती अमरौतिन बाई, श्री इंदरो पंचचेश्वर, श्रीमती दुखिया बाई, श्रीमती अर्चना चंद्रवंशी, मरन सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री हंसराम ध्रुवे, बैगा विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री पुसुरम मेरावी, लूप ग्राम पंचायत, सरपंच ग्राम पंचायत शंभूपीपर श्री सोनसिंह, रेंगाखार जनपद सदस्य  लेखराम पंचेश्वर, जनपद सदस्य चिल्फी श्री ब्रिजलाल मेरावी, सरपंच  टेकराम यादव, उपसरपंच  दसरू बैगा,  रूपेश केशरवानी, सरपंच चिल्फी  अनिरुद्ध पनारिया, उपसरपंच श्री प्रकाश अग्रवाल,  तानसेन चौधरी,  सुकाल सिंह, श्री संजय लिखाटे,  गऊ दास बघेल आदि शामिल थे। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर इस अवसर पर ग्राम आमपानी, बारहपनी, बोक्करखार, कुण्डापानी, मांछीभाठाखुर्द, शम्भूपीपर, कबरीपथरा, महलाघाट, राजाढार, तुरैयाबाहरा, दुलदुला, छधवाईपानी, जामपानी, बेलापान, चिल्फी, भोथी, लूप, सरोधादादर, बेंदा और साल्हेवारा,झलमला, रेंगाखार जंगल सहित दूर-दराज के ग्रामीणों से सीधा सवांद किया।

 

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »