राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता

22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हुआ रंगारंग शुभारंभ

विधायक रामपुकार ने  खेल ध्वज फहराकर राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता किया शुभारंभ

बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपने माता पिता एवं राष्ट्र को पहचान दिलायें – विधायक रामपुकार सिंह

खेल में हार-जीत लगी रहती है, खिलाडियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहिए – विधायक श्री विनय भगत

शुभांरभ समारोह में  छात्र छात्राओ द्वारा  स्वागत गीत एवं आकर्षक  सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी मनमोहक प्रस्तुति

राज्य के 5 संभागीय खेल मुख्यालय के खिलाड़ी दिखाएंगे अपना जौहर

22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज जशपुर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया। शुभारंभ अवसर के मुख्य अतिथि विधायक पत्थलगांव व उपाध्यक्ष जनजातीय सलाहकार परिषद श्री राम पुकार सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक जशपुर श्री विनय भगत ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरेश चंद्र साय, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री डी रविशंकर, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव, अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे के प्रसाद, एसडीएम श्री बालेश्वर राम, श्री अजय गुप्ता, श्री सूरज चौरसिया, श्री सुरेश जैन, श्री अनिल किस्पोट्टा, श्री रवि शर्मा अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारीगण एवं विभिन्न जिलों से आए दल उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि श्री रामपुकार सिंह द्वारा माता सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी  के चित्र पर दीप प्रज्जवलित किया। राजगीत की प्रस्तुति के साथ ही  विधायक श्री रामपुकार सिंह ने शालेय क्रीड़ा का ध्वज फहराया। इसी के साथ राज्य के 5 जोन के क्रीड़ा ध्वज फहराये गए। खिलाड़ियों द्वारा उत्साहवर्धक मार्चपास्ट किया गया। श्री रामपुकार सिंह ने प्रदेश के 5 संभाग के खेल मुख्यालय से आए 240 खिलाडियों को खेल भावना से खेल खेलने के लिए सद्भावना की शपथ दिलाई। शुभांरभ समारोह के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर एवं सेंट जेवियर विद्यालय के छात्र छात्राओ द्वारा स्वागत गीत एवं आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। साथ ही सेंट जेवियर विद्यालय के बैंड द्वारा भी उत्साहवर्धक बैंड का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रामपुकार सिंह द्वारा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे खेल भावना के साथ खेलकर अपने जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने जिस विश्वास के साथ जिले को 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सौंपा है, वह जिले के लिए गौरव की बात है। ऐसे आयोजन बार-बार नहीं मिलते। हम सबका दायित्व है कि इस आयोजन को सफल बनाएं।इस हेतु उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन को आयोजन के लिए बधाई दी। श्री पुकार सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को हार जीत की चिंता किए बिना खेलना चाहिए। खेल से भाईचारा का रिश्ता मजबूत होता है, सोच का दायरा बढ़ता है। उन्होने कहा कि खिलाड़ियों को खेल खेलने का एक अच्छा अवसर मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपने माता पिता एवं राष्ट्र को पहचान दिलाने के  लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जशपुर विधायक श्री भगत ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का विकास होता है।  खेल में हार-जीत लगी रहती है।
इसलिए खिलाडियों को खेल भावना के  साथ खेलना चाहिए। अगर किसी खिलाड़ी की हार होती है तो उसको अपनी कमजोरी सुधारकर और अधिक मेहनत करने का प्रयास करना चाहिए। खिलाड़ियों को इसे चुनौती मानकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, समाज, राज्य और देश का नाम रोशन करना चाहिए।
श्री भगत ने बताया कि वे खुद हॉकी के खिलाड़ी रहे है। इसलिए जशपुर में उच्च स्तरीय सर्व सुविधायुक्त एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान निर्माण उनका सपना रहा है। उन्होंने कहा कि जशपुर पुराने समय से ही खेल गढ़ रहा है। जिल से बहुत से खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर उच्च प्रदर्शन के जिले को गौरान्वित किया है। एस्ट्रोटर्फ मैदान के निर्माण होने से जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपना खेल प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा।
इस अवसर पर एसपी श्री रविशंकर  ने स्वागत भाषण देतेे हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल कूद के क्षेत्र में बच्चे अपने भविष्य बना सकते है। खेल के क्षेत्र में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि इस क्षेत्र में बच्चे आगे आए और खेल के क्षेत्र में जिले के साथ ही  राज्य का नाम रोशन करें।
सीईओ श्री यादव ने कहा कि विद्यार्थी जीवन मे  पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद का भी काफी महत्व है। खिलाड़ियों को हमेशा  खेल भावना से खेलते हुए अपने  अच्छा प्रदर्शन के लिए मेहनत करना चाहिए।

22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्री रामपुकार सिंह व विधायक श्री भगत द्वारा प्रदर्शनी मैच का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए अपना सर्वाेच्च प्रदर्शन करने हेतु उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अतिथियों ने मैदान में हॉकी स्टिक लेकर गोल पोस्ट पर हाथ भी आजमाए। इस अवसर पर नगर के खेल प्रेमी एवं विशिष्टजन, सम्मानीय नागरिकगण काफी संख्या में उपस्थित रहे

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »