प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 80 लाख 52 हज़ार 890  कोविड के टीके

प्रदेश में अब तक 4 करोड़ 80 लाख 52 हज़ार 890  कोविड के टीके लगाए गए

कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव के अंतर्गत 18 से 59 वर्ष के व्यक्तियों को भी लगाया जा रहा निःशुल्क प्रिकॉशन डोज

30 सितम्बर तक सभी सरकारी कोविड टीकाकरण केंद्रों में निःशुल्क लगाया जाएगा

छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा चार करोड़ 80 लाख को पार कर गया है। कोविड-19 से बचाव के लिए प्रदेश भर में अब तक कुल चार करोड़ 80 लाख 52 हजार 890 टीके लगाए गए हैं। इनमें से दो करोड़ 23 लाख 77 हजार 532 टीके प्रथम डोज के रूप में, दो करोड़  22 हजार 438 द्वितीय डोज के रूप में और 56 लाख 52 हजार 920 टीके प्रिकॉशन डोज के तौर पर लगाए गए हैं।

प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक की 93 प्रतिशत आबादी को कोरोना से बचाव का दोनों टीका लगाया जा चुका है। वहीं 15 वर्ष से 18 वर्ष के 61 प्रतिशत किशोरों को इसका दोनों टीका लगाया जा चुका है। प्रदेश में 12 वर्ष से 14 वर्ष के 6 लाख 78 हजार 985 बच्चों को भी दोनों टीका लगाया जा चुका है।

राज्य में 18 वर्ष से अधिक के एक करोड़ 83 लाख 47 हजार 533 नागरिकों और 15 वर्ष से 18 वर्ष के 9 लाख 95 हजार 920 किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

कोरोना वैक्सीन के दूसरे टीके के 6 माह बाद लगवा सकते हैं बूस्टर डोज

देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 दिनों तक चलने वाले कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव के तहत आगामी 30 सितम्बर तक 18 वर्ष से 59 वर्ष के लोगों को कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। प्रदेश में इस अभियान के अंतर्गत 18 साल से अधिक उम्र के एक करोड़ 70 लाख पात्र लोगों को निःशुल्क प्रिकॉशन डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।कोरोना टीकाकरण के राज्य नोडल अधिकारी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक श्री भोसकर विलास संदिपान  ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत प्रिकॉशन डोज की निःशुल्क सुविधा दी जा रही है। ऐसे लोग जिन्हें कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगाए छह माह या 26 सप्ताह पूर्ण हो चुके हैं, वे इन केन्द्रों पर जाकर निःशुल्क बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ चिन्हांकित स्थलों पर कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज़ निःशुल्क लगाई जा रही है।टीकाकरण संबंधी किसी भी तरह की जानकारी के लिए निःशुल्क टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं।स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी पात्र लोगों से प्रिकॉशन डोज अवश्य लगवाने की अपील की है।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »