मुख्यमंत्री बघेल ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का किया शुभारंभ

पौने चार साल में 6 नए जिले बने, जनता और प्रशासन के बीच की दूरी हुई कम: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

72 साल पुराना सपना हुआ साकार

विशाल समारोह राज्य के आयोजित

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज सारंगढ़ के खेल भांठा मैदान में आयोजित विशाल समारोह में राज्य के 30 वें जिला सारंगढ़ बिलाईगढ का शुभारंभ किया। उन्होंने नए जिले में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए 540 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी दी। उन्होंने सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नए जिले के रूप में अस्तित्व में आने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के बीच दूरी कम करने के लिए पिछले 4 साल में 6 नए जिले बनाए हैं। इससे जनता को काफी सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर  नए जिलों में बुनियादी सुविधाओं के लिए 540 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। श्री बघेल ने कहा की 72 साल के लगातार संघर्ष के बाद सारंगढ़ अलग जिला बन पाया है। जिले के निर्माण के संघर्ष में कई पीढ़ियांे ने योगदान दिया। उन्होंने कहा कि सारंगढ़ को जिला बनाने में बिलाईगढ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। बिलाईगढ वासियों की सहमति से ही सारंगढ़ जिला बन पाया है। श्री बघेल ने कहा कि सारंगढ़ शुरू से मानव जाति की सभ्यता का केंद्र रहा है। कई शक्तिपीठों के साथ ही बाबा घासीदास जी के प्रति आस्था रखने वालों की बहुलता है। सारंगढ़ का दशहरा उत्सव भी बस्तर दशहरा की तरह विख्यात है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा की कलेक्टर एसपी के बाद अन्य जिला स्तरीय कार्यालय भी जल्द खुलेंगे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा की पिछले 4 सालों में प्रदेश में सर्वांगीण विकास के काम हुए हैं। धान खरीदी के संबंध में की गई घोषणा पर हम अटल है। हर साल खरीदी मूल्य बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत 4 साल में धान बेचने वाले किसानों की संख्या 11 लाख बढ़ी है। अब लगभग 26 लाख किसान धान बेच रहे हैं। सरकार की नीति से सभी किसान एवं ग्रामीण खुश हैं। खेतों में फसल लहलहा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 150 करोड़ रुपए की गोबर खरीदी की जा चुकी है। गोबर के बाद अब गोमूत्र की खरीदी भी गोठानो से हो चुकी है। इन सबके असर से जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। तेंदूपत्ता की 4 हजार  प्रति मानक बोरे में खरीदी के साथ ही 65 प्रकार के लघु वनोपजों की सरकारी खरीदी की जा रही है। छत्तीसगढ़ में पिछले 4 सालों में रोजगार के अवसर बढे हैं। गोठान रोजगार के महत्वपूर्ण केंद्र बने हैं। इन सबके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ देश में सबसे कम बेरोजगारी दर वाला राज्य बन गया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में 279 आत्मानंद स्कूल खुल चुके हैं। 422 और नए स्कूल खोलने की कार्ययोजना पर काम चल रही है। अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज भी खोले गए हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए चार साल में 4 नए मेडिकल कॉलेज भी खोले हैं। हॉट बाजार क्लीनिक के साथ लोगों को धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स से सस्ती दवाइयां भी मुहैया करा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनता के जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए मदद करने को हम रेवड़ी बांटना नहीं मानते। लोकतंत्र में यह हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »