छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग की समीक्षा बैठक

शिकायतों की उचित निराकरण के लिए केंद्रों में वेबसाइट एवं खाद्य आयोग कॉल सेंटर का नंबर लेखन करने के निर्देश दिए

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष  गुरप्रीत सिंह बाबरा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने शिकायत के निराकरण, फोर्टीफाईड चावल वितरण, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम का क्रियान्वयन पहुंचविहिन उचित मूल्य दुकानों तक पहुंच मार्ग की व्यवस्था, पंचायतों में उचित मूल्य के दुकानों का संचालन सहित खाद्यान्न वितरण से संबंधित विभिन्न विभागों में प्रचलित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने राज्य खाद्य आयोग के कॉल सेंटर नंबर एवं शिकायत की स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने शिकायतों निराकरण के लिए सभी आंगनबाड़ी केंद्रों तथा स्कूलों में छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग का वेबसाइट एवं कॉल सेंटर नंबर का लेखन करने तथा ऑनलाइन शिकायत के  निराकृत प्रकरण को पोर्टल में प्रविष्टि करने के निर्देश दिए। विभागों में शिकायत के त्वरित निराकरण के लिए समिति गठन एवं नोडल अधिकारी नामांकित करने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष  बाबरा ने पहुंचविहीन दुकानों के लिए मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तायुक्त राशन वितरण करने निर्देशित किया है। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य दुकान का नियमित निरीक्षण करने के लिए भी निर्देशित किया। श्री बाबरा ने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी ली तथा पूरक पोषण आहार योजना के क्रियान्वयन, पुराना आवंटन एवं नया आवंटन, खाद्य आयोग कॉल सेंटर नंबर की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में खाद्य आयोग कॉल सेंटर नंबर के साथ वेबसाइट के लेखन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण आहार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए तथा शिकायत का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। समीक्षा की कड़ी में उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना, मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण स्थिति से अवगत होकर छात्रों को गुणवत्ता युक्त मध्यान्ह भोजन प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित आश्रम छात्रावासों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से छात्रावासों में बाउंड्री वॉल की व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर  इफ़्फत आरा, जिला पंचायत सीईओ  लीना कोसम, खाद्य अधिकारी श्री विजय किरण, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी  चंद्रबेस सिसोदिया, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री विश्वनाथ रेड्डी, जिला शिक्षा अधिकारी  बीके रॉय सहित विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »