राज्य शासन की योजनाओं का जिलों में हो रहा है प्रभावी क्रियान्वयन – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने आम जनता से मिले फीडबैक पर धरमजयगढ़ की प्रेसवार्ता में कहा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज धरमजयगढ़ में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि इस वर्ष 4 मई से शुरू हुए भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आम जनता से राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं विशेष रूप से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, हाफ बिजली बिल योजना, हाट-बाजार क्लिनिक योजना, गोधन न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना के संबंध में बहुत अच्छा फीडबैक  मिला है। मुझे यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि शासन की सभी योजनाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन जिलों में हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान का उद्देश्य शासकीय योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की हकीकत को जानना। साथ ही लोगों के बीच पहुंचकर उनकी स्थानीय समस्याओं को भी जानने का प्रयास हम कर रहे हैं। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों के लंबे अंतराल के बाद भेंट मुलाकात अभियान का सिलसिला एक सितंबर से रायगढ़ जिले से दोबारा शुरू हुआ था। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवापारा, लोईंग और रायगढ़ में लोगों से भेंट मुलाकात के बाद अब 12, 13 और 14 सितंबर को एक बार फिर रायगढ़ जिले के लैलूंगा, खरसिया और धरमजयगढ़, विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि कल धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम छाल और घरघोड़ा विकासखंड के घरघोड़ा पहुंचा था, जहां मैंने लोगों से भेंट मुलाकात की और योजनाओं का फीडबैक लिया। अब तक प्रदेश के 15 जिलों के 31 विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात कार्यक्रम हो चुका है।
प्रेसवार्ता में स्कूल शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, धरमजयगढ़ विधायक  लालजीत सिंह राठिया, सचिव जनसंपर्क एवं लोक निर्माण विभाग  सिद्धार्थ कोमल परदेशी, कलेक्टर  रानू साहू, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा और पत्रकारगण उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »