योजनाओं का क्रियान्वयन हर हाल में जमीनी स्तर पर दिखे: मुख्यमंत्री बघेल

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देशमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालोद जिले के गुण्डरदेही में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपनी क्षमता का उपयोग शासन प्रशासन के कार्यों में और जनता की भलाई के लिए करें। आमजनता में यह संदेश जरूर जाएं कि शासन संवेदनशीलता से बेहतर कार्य कर रहा है। योजनाओं का क्रियान्वयन हर हाल में जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद सहित संभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 मुख्यमंत्री ने बैठक के पूर्व 190 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें लगभग 122मुख्यमंत्री ने बैठक के पूर्व 190 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें लगभग 122 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन और 68 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि सरकार द्वारा सामाजिक संगठनों को कलेक्टर निर्धारित रेट से दस प्रतिशत मूल्य पर भूमि आबंटित की जा रही है। इस योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। सामाजिक संगठनों को भूमि आबंटित होने पर ही उनके भवन की मांग को स्वीकृत की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पात्र हितग्राहियों का सहयोग करें। सभी अधिकारी मुख्यालय में ही निवास करें, ताकि आमजनता के काम में सहुलियत हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार अपेक्षाकृत कम है, यह स्थिति ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को उपलब्ध सभी संसाधनों का उचित लाभ मिले। इसके लिए सभी स्कूल कॉलेजों की नियमित जांच की जाए।
मुख्यमंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि बिजली से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर निराकरण करें। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रस्ताव अपने वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित करें। मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मदिरा के अवैध परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर सतत् निगरानी रखें। किसी भी प्रकार के उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »