कवर्धा की वर्षो पुरानी मांग हुई पूरी

कवर्धा की वर्षो पुरानी मांग हुई पूरी, खुलेगा मेडिकल कॉलेज

चार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सिंचाई परियोजना, उच्च स्तरीय पुल और सड़क निर्माण सहित कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज कबीरधाम जिले के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कवर्धा के सुदूर वनांचल ग्राम झलमला और नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में आमजनों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में लोगों से सीधा संवाद कर राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल राजीव गांधी किसान न्याय योजना, ऋण माफी योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट-बाजार योजना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी और फीडबैक लिया।

भेंट-मुलाकात के लिए झलमला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पितराही के शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। झलमला में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचने पर आदिवासी नर्तक दल ने पारंपरिक लोक नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भेंट-मुलाकात की शुरुआत की। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का खुमरी पहनाकर स्वागत किया। झलमला और सहसपुर लोहारा में आयोजित कार्यक्रमों में स्वास्थ्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, वन मंत्री एवं कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया की विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर भी मौजूद थीं।

मुख्यमंत्री  बघेल ने सहसपुर लोहारा में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विकास के लिए कई सौगातें दीं। उन्होंने जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने के साथ ही झलमला में नया ग्राम पंचायत भवन, ग्राम झलमला के हाईस्कूल और कन्या आश्रम में बाउंड्री-वॉल निर्माण, ग्राम झलमला में मंदिर से लेकर आंगनबाड़ी भवन तक और टॉवर से लेकर हाईस्कूल भवन तक सी.सी. रोड निर्माण, रेंगाखार, चिल्फी, पोंडी और नगर पंचायत पिपरिया में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, ग्राम बोइरकछरा से गंडईखुर्द तक मार्ग निर्माण, कवर्धा पोड़ी मुख्य मार्ग से ग्राम परसहा गाड़ाघाट तक सड़क निर्माण, कुसुमघटा से बोइरकछरा मार्ग में फोक नदी पर उच्चस्तरीय पुल, ग्राम सहसपुर लोहारा ब्लॉक सहसपुर लोहारा पथरा पुल, मरपा पुल निर्माण, वार्ड नंबर 09 में नया तालाब का सौंदर्यीकरण, वार्ड 2-3 में मुक्तिधाम से बासीनझोरी सड़क एवं पुलिया निर्माण, वार्ड 11 में मुक्तिधाम के उन्नयन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने उड़ियाखुर्द से कौहारी मार्ग पुल-पुलिया सहित ग्राम खोलवा से ग्राम कुम्हारी सिंघनपुरी तक सड़क निर्माण, ग्राम घुघरी से ग्राम मरपा तक सड़क निर्माण तथा 240 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए घटोला जलाशय के निर्माण की भी घोषणा की।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »