मंत्री डॉ. टेकाम ने रघुनाथनगर में नवनिर्मित 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का किया लोकार्पण

मरीजों का हाल-चाल जान स्वास्थ्य लाभ की कामना 

नवीन अस्पताल भवन निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा-डॉ. टेकाम

 

स्कूल शिक्षा, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिं विकासखंड वाड्रफनगर

स्कूल शिक्षा, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज बलरामपुर जिले के विकासखंड वाड्रफनगर के रघुनाथनगर में नवनिर्मित 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में नवीन 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केंद्र का शुभारम्भ कर बच्चों को खीर-पूड़ी एवं फल खिलाया। मंत्री डॉ. टेकाम ने कार्यक्रम में हितग्राहियों को राशनकार्ड, सामुदायिक और व्यक्तिगत वनाधिकार पट्टा, स्कूली छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र, 10 काश्तकारों को भू-अर्जन की मुआवजा राशि 14 लाख 12 हजार 146 रुपये का चेक वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा नन्हें-मुन्हे बच्चों का अन्नप्राशन व गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई।

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के लोकार्पण के अवसर पर उपस्थित लोगों को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह एक दूरस्थ क्षेत्र है और मुख्यमंत्री के घोषणा से इस क्षेत्र के लोगों को अच्छे चिकित्सक, दवाइयां तथा बेहतर उपचार की सुविधा मिल सके, इसलिये रघुनाथनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण किया जा रहा है। मंत्री डॉ. टेकाम ने मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के तहत हाट-बाजारों में आने वाले लोगों को सहजता से स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए शासन द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना की शुरुआत की गई है तथा लोगों को कम कीमतों पर दवाइयां उपलब्ध हो सके, इसके लिए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना का संचालन किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने 1 नवम्बर से किसानों से धान खरीदी करने का निर्णय लिया है, इसके लिए शासन ने पूरी तैयारी कर ली है। राज्य शासन ने गोठानों को मल्टीएक्टीविटी सेंटर के रूप में विकसित किया है, जिसमें स्व-सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न कार्य कर आर्थिक रूप से मजबूत तथा आत्मनिर्भर बन रही हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर बलरामपुर  विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक  मोहित गर्ग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  दीपक निकुंज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह, सहायक आयुक्त आदिवास विकास  आर.के.शर्मा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »