मुख्यमंत्री ने सरायपाली में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

विभिन्न सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 1.16 करोड़ रूपए की मंजूरी

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज संध्या महासमुंद जिले के विकासखण्ड सरायपाली में विभिन्न समाज एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक-एक कर सभी समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से सामाजिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही उनसे शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में भी फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ रामनामी राम भजन संस्था बिलाईगढ़ के सदस्यों ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री से भुंजिया समाज, अधिवक्ता संघ बसना, राशन विक्रेताओं के प्रतिनिधियों, गाड़ा समाज, धोबी समाज, धुरवा समाज, कलार समाज, बंजारा समाज, कंवर समाज, उरांव समाज, संवरा समाज, अग्रवाल समाज, यादव समाज, साहू समाज, ब्राम्हण समाज, कोलता समाज, सिख समाज, मुस्लिम समाज, मानिकपुरी समाज, चौहान समाज सरपंच संघ, अखिल भारतीय यादव महासभा, बलौदाबाजार के किसानों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री को सतनामी समाज बड़े साजापाली के प्रतिनिधिमंडल ने घासीदास जयंती पर कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। सरायपाली धान खरीदी सोसायटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर पैरादान अपील के लिए उनके प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को पैरादान के लिए जागरूक करने के लिए धान खरीदी केन्द्रों में पैरादान अपील के बैनर का प्रदर्शन किया जाए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न समाजों की मांग पर सामाजिक भवन और अन्य कार्यों के लिए लगभग 1 करोड़ 16 लाख 20 हजार रूपए की मंजूरी प्रदान की। इसमें उन्होंने अघरिया समाज के छात्रावास परिसर में डोम निर्माण के लिए 30 लाख रूपए, अग्रवाल समाज भंवरपुर के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रूपए, गायत्री ट्रस्ट के सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए, बंजारा समाज बसना की धर्मशाला निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, ब्रम्ह विद्या विहंगाम योग समिति को संस्था के लिए 15 लाख रूपए, विप्र समाज को गीता भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, धोबी समाज के सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रूपए, नेहा नायक को बी.एड. की पढ़ाई के लिए 01 लाख 20 हजार रूपए देने की घोषणा की।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »