गौठान गतिविधियों से सपने हो रहे साकार

 गौठान गतिविधियों से सपने हो रहे साकार

वर्मी खाद और एलईडी बल्ब बना जागृति महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं ने तैयार की अपनी आर्थिक उन्नति की राह
भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भी की सराहना

ग्राम पंचायतों में बनाए गए गौठानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्मी कंपोस्ट का निर्माण कार्य सजग महिला समूहों के लिए एक नई आर्थिक उन्नति की राह बना रहा है। इन ग्राम गौठानों से जुड़कर महिलाओं के आजीविका में निरंतर सुधार हो रहा है। ऐसा ही एक उदाहरण पेश कर रही हैं छिंदिया ग्राम पंचायत से जुड़ी जागृति महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं जो निरंतर वर्मी कंपोस्ट बनाने के साथ ही एलइडी बल्ब बनाकर स्वरोजगार के नए आयाम गढ़ रही हैं। वर्मी कंपोस्ट निर्माण के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मान पा चुकी कोरिया जिले के विकासखंड बैकुण्ठपुर के ग्राम छिंदिया जागृति महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं के सारे उत्पाद सी मार्ट के माध्यम से आसानी से बिक रहे हैं। सी मार्ट से इनको मार्केटिंग के क्षेत्र में अत्यधिक लाभ मिला इनका पूरा सामान अब सी-मार्ट द्वारा क्रय कर लिया जाता है। बिहान से जुड़कर अपने आपको आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम हो चुकी महिलाएं कहती हैं कि स्वरोजगार से जुड़कर अब हम भी समाज व परिवारजनों के बीच में अपने नये पहचान बनाते हुये आर्थिक और सामाजिक रूप से स्वयं की और अपने परिवारजनों का मदद कर रही है। साथ ही इनके ग्राम संगठन का नाम सूरज महिला ग्राम संगठन हैं जिसमें 6 महिलायें मिलकर एलईडी बनाने का कार्य भी कर रही हैं।

वर्मी कम्पोस्ट विक्रय से घर तथा गाड़ी का सपना हुआ पूरा, मुख्यमंत्री ने भी की सराहना
नीलम बताती हैं कि शासन की मदद से आज उनका सपना पूरा हुआ है। समूह द्वारा 2019 से वर्मी तथा सुपर कम्पोस्ट खाद का निर्माण और विक्रय गौठान में किया जा रहा है। समूह द्वारा अब तक कुल 17 लाख रुपए का वर्मी कम्पोस्ट खाद बेचकर 6 से 7 लाख रुपए का लाभ प्राप्त किया है, वहीं 2.5 लाख का केंचुआ खाद भी समूह द्वारा विक्रय किया गया। नीलम बताती हैं कि लंबे समय से उनका सपना था कि उनका स्वयं का घर बन जाए, इसके साथ ही उनकी एक टू व्हीलर लेने की भी बेहद इच्छा थी। वर्मी खाद के विक्रय से जो लाभांश मिला, उससे इन दोनों इच्छाओं को पूरा करने में उन्हें मदद मिली। अब वे शान से अपनी गाड़ी से आना-जाना करती हैं। इसी प्रकार समूह की अन्य महिलाओं के जीवन में भी गौठान गतिविधियों के द्वारा सपने पूरे होने से खुशहाली आयी है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिला प्रवास के दौरान पटना में हुई भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से बात कर उन्हें आजीविका गतिविधियों के बारे में बताया जिसपर मुख्यमंत्री बघेल द्वारा समूह के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गयी।

समूह ने बनाए एक हजार से अधिक एलईडी बल्ब, 70 हजार से अधिक का हुआ विक्रय
ग्राम पंचायत छिंदिया का जागृति महिला समूह अब आस पास के अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए एक प्रेरणा के रूप में स्थापित हो रहा है। समूह की अध्यक्ष नीलम कुशवाहा ने बताया कि समूह द्वारा अब तक एक हजार से अधिक एलईडी बल्ब का निर्माण कर लिया गया है तथा 500 से अधिक के विक्रय से उन्हें लगभग 70 हजार रुपए प्राप्त हुए हैं।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »