छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण में सबकी भागीदारी जरूरी

साहू समाज संगठित एवं शिक्षित समाज – मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण में सबकी भागीदारी जरूरी

युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण
समारोह में हुए शामिल

साहू समाज के सामाजिक भवन के लिए 30 लाख रूपए और दुबेलिया समाज के सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए की घोषणा 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के फतेहसिंह खेल मैदान खैरागढ़ में जिला साहू संघ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित सभी को मकर संक्राति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने साहू समाज के सामाजिक भवन के लिए 30 लाख रूपए तथा दुबेलिया समाज के सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साहू समाज संगठित एवं शिक्षित समाज है तथा समाज सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत साहू समाज सबसे बड़ा संगठित समाज है। सबसे ज्यादा किसान साहू समाज में है। सभी किसानों की ऋण माफी हुई है और उनके धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष 98 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। वहीं इस वर्ष अब तक 97 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है तथा किसानों के खाते में लगभग 20 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया है।
मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में रामायण मंडली के माध्यम से अच्छा वातावरण बना है। प्रदेश में छेरछेरा, पुन्नी, पोला, तीजा, हरेली, छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संस्कृति एवं रीतिरिवाज को बढ़ावा मिला है। बच्चे छत्तीसगढ़ी संस्कृति से परिचित हो रहे हैं और हम सभी समृद्ध छत्तीसगढ़ की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने एक समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना देखा था। हम सभी को मिलकर इस सपने को पूरा करना है। छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण में सबकी भागीदारी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने मकर संक्राति के अवसर पर पतंग एवं गुब्बारे उड़ाएं। उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम में साहू समाज की पत्रिका का विमोचन किया।

कार्यक्रम को अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ  टहल सिंह, जिला साहू समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष तिलेश्वर साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगांव विधायक  दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं डोंगरगढ़ विधायक  भुनेश्वर बघेल, खैरागढ़ विधायक  नीलांबर वर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम श्री धनेश पाटिला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड  संदीप साहू, महापौर  हेमा देशमुख, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित नवाज खान, समाजसेवी पदम कोठारी, सभापति जिला पंचायत  विपल्व साहू,  घम्मन साहू सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »