बेटियों को दें अच्छी शिक्षा, रखें स्वास्थ्य  का ख्याल: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

बलौदाबाजार में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ई-लायब्रेरी

तिल्दाबांधा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

खपराडीह में मंगलभवन एवं मुक्तिधाम के लिए 20-20 लाख रुपये और हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के खपराडीह सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्रीबलौदाबाजार में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ई-लायब्रेरीतिल्दाबांधा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रखपराडीह में मंगलभवन एवं मुक्तिधाम के लिए 20-20 लाख रुपये और हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कुर्मी समाज प्रगतिशील समाज है। किसी भी समाज मे परिवर्तन के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा एवं उनके स्वास्थ्य पर अधिक जोर देते हुए कहा कि मां ही जीवन की पहली गुरु होती है। उनका सिखाया हुआ शिक्षा, संस्कार, व्यवहार आजीवन काम आता है। इसलिए उनकी स्वास्थ्य एवं शिक्षा महत्वपूर्ण है।  बघेल आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड के ग्राम खपराडीह में हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित बलौदाबाजार राज कुर्मी क्षत्रिय समाज के 5 वें राज अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने सम्मेलन में जिला मुख्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए 24 घण्टा सातों दिनों खुलने वाला आधुनिक ई-लायब्रेरी, सुहेला के दक्षिण में ग्राम तिल्दाबांधा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम खपराडीह में मंगलभवन एवं मुक्तिधाम के लिए 20-20 लाख रुपये एवं खपराडीह में ही हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कुम्हारी जलाशय सम्बंधित के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि राज्य के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने विभिन्न योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त किसानों को इस वर्ष दिवाली के पूर्व भुगतान किया गया। आगामी 31मार्च को चौथी किश्त का भुगतान कर दिया जाएगा। सरकार अन्नदाताओं को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यक्रम में सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना सहित किसानों, गरीबों और मजदूरों के जीवन में बेहतरी लाने के लिए चलाई जा रही योजना का विस्तार से उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने किसानों से गौठानों में तैयार किए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होने के साथ ही फसल की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। उन्होंने गौठान में पैरादान को महाअभियान बनाने पर सभी किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे हैं।
कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा ने पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के पूरे कुर्मी समाज एवं पिछड़ा वर्ग की ओर से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सासंद श्रीमती छाया वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा, जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री विद्याभूषण शुक्ल, कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री सुरेंद्र शर्मा, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरिश देवांगन, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, कुर्मी समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »