मुख्यमंत्री बघेल ने बिलासपुर जिले को दी अनेक विकास कार्यों की सौगात

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में 73 करोड़ रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकर्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज खपरी में अधिकारियों की समीक्षा बैठक के बाद क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इसके तहत् तखतपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 40 करोड़ 70 लाख रुपए से अधिक राशि के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण और 32 करोड़ 31 लाख रुपए से अधिक  राशि के 24 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस तरह कुल 73 करोड़ 1 लाख 78 हजार रूपए के 41 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
तखतपुर विधानसभा क्षेत्र आगमन पर मुख्यमंत्री बघेल ने क्षेत्रवासियों को सौगात देते हुए नर्मदा नदी पर निर्मित टिहुलाडीह एनीकेट, सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल तखतपुर का उन्नयन कार्य, तहसीलदार कार्यालय सकरी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-3 सड़क निर्माण सकरी से एन.एच. 130 परसदा व्हाया चिचिरदा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-3 एन.एच. 130 सम्बलपुरी से लाखासार व्हाया बहतराई, भुंडा से मंगला, भैसाझार सड़क निर्माण व्हाया भौहाकांपा, सकरी से डलडलीहापारा सड़क नवीनीकरण कार्य, खपरी-करगीरोड से साल्हेकापा सड़क नवीनीकरण कार्य, टी-02 मुरू से खरकेना सड़क नवीनीकरण कार्य, जिले के मोछ से मेड़पार मुख्य जिला मार्ग का उन्न्यन एवं नवीनीकरण कार्य, बिलासपुर के घुटकू पहुंच मार्ग का उन्नयन एवं डामरीकरण कार्य, बिलासपुर के भरनी मेनरोड मेला स्थल से परसदा की ओर मार्ग का निर्माण, बिलासपुर के लिम्हा से फुलतराई मार्ग का निर्माण, बिलासपुर के कोटा मेन रोड से पेंडारी मेन रोड तखतपुर तक मार्ग का निर्माण, बिलासपुर के बराही से चुलहट मार्ग का निर्माण और बिलासपुर के चोरमा से पकरिया मार्ग के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
इसी तरह मुख्यमंत्री बघेल ने घुईया जलाशय के पाथ वे एवं मंदिर प्लेटफार्म का निर्माण, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलपान में अधोसंरचना निर्माण व उन्नयन कार्य, जल जीवन मिशन अंतर्गत तहत ग्राम पंचायत टिहुलाडीह, कोपरा, खरकेना, सागर, सल्हैया, टांडा, विजयपुर, गमजू, खटोलिया, करनकापा, खम्हरिया, काठाकोनी, बुटेना एवं ग्राम पंचायत मेड़पार बाजार में जल प्रदाय योजना के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने नवापारा से कोटा लोरमी रोड व्हाया तांडा एवं तखतपुर से हरदी व्हाया पकरिया तक वृहद पुल निर्माण, जिले के सिंघनपुरी से सल्हैया मार्ग में स्थित फुलवारी नाला में मध्यम पुल का निर्माण, भाड़म से नरोतीकापा मार्ग के मजबूतीकरण एवं डामरीकरण कार्य, पाली से बुटेना मार्ग निर्माण, जूनापारा से कठमुड़ा मार्ग निर्माण एवं सिलतरा में हाईस्कूल भवन के निर्माण कार्य एवं तखतपुर में 20 बिस्तर आईसोलेशन वार्ड का शिलान्यास किया।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »