छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक

लोक मड़ई एवं कृषि मेले में रहा खुशी एवं उत्साह का माहौल

लोक मड़ई एवं कृषि मेले में रहा खुशी एवं उत्साह का माहौल

शासन द्वारा जनहित में लगातार किये जा रहे कार्य-  संसदीय सचिव  इंद्रशाह मंडावी

– शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल

लोक मड़ई के दूसरे दिन आज डोंगरगांव के खेल मैदान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संसदीय सचिव एवं विधायक मोहला- मानपुर-अम्बागढ़ चौकी  इंद्रशाह मंडावी ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा जनहित में लगातार कार्य किये जा रहे हैं। धान खरीदी के लिए किसानों के हित में कार्य किये गए, वहीं नए तहसीलों का निर्माण भी हुआ। शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान खरीदी की जा रही है, जिससे किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं एक किसान हैं और किसानों के सुख- दुख को समझते हैं और लगातार किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं। शासन द्वारा शिक्षकों की नियुक्ति के साथ ही नियमितीकरण का कार्य भी किया गया। उन्होंने लोक मड़ई के आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  दलेश्वर साहू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यहां सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं, सभी इसका लाभ लें।

खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति की धरोहर को बनाये रखने के लिए विविध कार्यक्रम छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक, तीजा, पोला जैसे आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में लोक मड़ई बहुत अच्छा आयोजन है। उन्होंने लोक मड़ई के लिए सभी को बधाई दी। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष  दलेश्वर साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अनोखी संस्कृति को संजोए लोक मड़ई के आयोजन में सभी की सहभगिता महत्वपूर्ण है। जनसामान्य को यहां शासन की योजनाओं की जानकारी मिल रही है। उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत  हिरा निषाद, डोंगरगांव जनपद पंचायत के अध्यक्ष  टिकेश साहू, जनपद अध्यक्ष डोंगरगढ़  भावेश, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव  सुयश नाहटा,  गुलाब वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की मोहक प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर पर विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को प्रदान की गई। इस अवसर पर कृषि विभाग, उद्यान विभाग, जनसंपर्क विभाग, पशुधन विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, एकेएफ नर्सरी, बीज निगम, कौशल विकास, कृषि विज्ञान केन्द्र, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, ई-बाईक योनो, इंडियन पोटाश लिमिटेड, जनपद पंचायत डोंगरगांव, एनआरएलएम, रेशम पालन व ग्रामोद्योग विभाग, आयुर्वेद व होम्योपैथी, माटीकला बोर्ड, दिनेश ट्रेडर्स, राशि सीड्स, जय लक्ष्मी इलेक्ट्रीकल्स, सवाना सीड्स, कुमेदा ट्रैक्टर दुर्ग, रिलायबल सीड्स, कोठारी प्राइवेट लिमिटेड, आईबी ग्रुप, इफक्को, दयाल फर्टीलाईजर, वन विभाग, पंजीयन कक्ष, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, जल संसाधन विभाग, सिक्योरिटी फायर बिग्रेड द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »