सामाजिक भवन निर्माण हेतु दिए 01 करोड़ की सौगात

 परसतराई में आयोजित दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्रपति शिवाजी महराज की नवनिर्मित प्रतिमा की पुताई गोबर पेंट से करने पर मुख्यमंत्री ने की सराहना

छत्रपति शिवाजी महराज छत्रपति शिवाजी महराज छत्रपति शिवाजी महराज
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज बालोद जिले के अर्जुंदा तहसील के ग्राम परसतराई में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पुलगांव दुर्ग में कुर्मी समाज हेतु भवन निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ तथा परसतराई के सरपंच की मांग पर मुक्तिधाम, प्रतिक्षालय एवं पहुंच मार्ग हेतु 25 लाख की घोषणा की। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधानसभा विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, राज्य श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष केशव बंटी हरमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष  सोनादेवी देशलहरा, कृषि उपज मंडी बालोद के अध्यक्ष श्री भोलाराम देशमुख, दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ राजेंद्र हरमुख, वरिष्ठ समाजसेवी श्री हरदेव दिल्लीवार, समाज संरक्षक श्री राम सहाय देशमुख, एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे। इस दौरान श्री बघेल ने ग्राम परसतराई में वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने  छत्रपति शिवाजी महराज की प्रतिमा की पुताई गोबर पेंट से करने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसकी सराहना की।  बघेल ने कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ महतारी एवं समाज के विभूतियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया।

छत्रपति शिवाजी महराज छत्रपति शिवाजी महराज

इस दौरान बघेल ने छत्रपति शिवाजी के अद्वितीय पराक्रम, राष्ट्रभक्ति तथा नैतिक एवं मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत जीवन के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवाजी की सेना छोटी जरूर थी, लेकिन उनका आत्मबल, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का कोई सानी नहीं था। उन्होंने अपने आत्मबल के दम पर मुगल सेना से पूरी दृढ़ता के साथ मुकाबला किया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्लीवार समाज की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिल्लीवार समाज अपने विशिष्ट खान-पान, रहन-सहन, व्यापार से पहचाना जाता है। आज मैं दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूॅ। इसके लिए उन्होंने समाज के लोगों को हृदय से धन्यवाद दिया। इस अवसर पर दिल्लीवार समाज के लोगों ने  बघेल को छत्तीसगढ़ी व्यंजन से तौल कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  बघेल ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से उच्च पदों पर चयनित होने वाले दिल्लीवार समाज के युवक-युवतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में कलेक्टर  कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव, महिला समिति अध्यक्ष प्रीति देशमुख, युवा समिति अध्यक्ष  योगेश्वर देशमुख, महामंत्री  अशोक कुमार देशमुख सहित बड़ी संख्या में दिल्लीवार समाज के लोग उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »