युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार के बड़े अवसर

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना

दंतेवाड़ा में आयोजित रोजगार मेले में 430 युवाओं का हुआ चयन

जशपुर के 21 युवाओं को हैदराबाद की कंपनी में मिला रोजगार

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के माध्यम से अपने मनपंसद काम में प्रशिक्षण पाकर युवा अपना कैरियर बना रहे हैं। प्रदेश के 18 से 45 आयुवर्ग के युवक-युवतियां जो जिस टेªेड में रूचि रखते हैं, उन्हें निःशुल्क प्रशिक्षण देने के साथ ही, उन्हें प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अलावा स्व-रोजगार के माध्यम से भी युवा अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं। जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 21 युवक-युवतियों को रोजगार मिला, तो वहीं दंतेवाड़ा जिले में लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में 430 लोगों का प्रारंभिक तौर पर चयन किया गया है।

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना

जशपुुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत् 08 माह की अवधि का सफलतापूर्वक फायर फाइटर कोर्स पूर्ण करने वाले 21 युवक-युवतियों को जी.फोर.एस. सिक्योरिटी कम्पनी में रोजगार के लिए चयन किया गया है। जहॉ उन्हें पीएफ, ई.एस.आई.सी. की सुविधा के साथ 13 हजार 500 रूपए प्रतिमाह वेतन भी दिया जाएगा। इसी तरह दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से विकासखंड गीदम अंतर्गत कारली में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। 755 विभिन्न पदों के लिए आयोजित इस रोजगार मेले में 1110 युवाओं ने भाग लिया। 15 कंपनियों ने मौके पर ही 430 युवाओं का प्रारंभिक तौर पर चयन कर लिया, बाकी की प्रक्रिया चल रही है।

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे- प्रताप टेलीकास्ट प्राईवेट लिमिटेड, बाम्बे इनटेलिजेंस सिक्योरिटी लिमिटेड, शिषलता फाइंड दक्ष मैत्री गार्डन चौंक भिलाई, वेक्टर फाइनेंस प्राईवेट लिमिटेड, विकास अधिकारी एल.आई.सी., फ्युजन माईक्रो फाइनेंस लिमिटेड, भारतीय पेल्समेंट सर्विस कैपिटल प्लाजा, डेनैक्स (नवा दन्तेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री), बी.एस.के. सर्विस, बस्तर मोटर्स टी.वी.एस. शो रूम, जय माता दी मेन रोड तहसील कार्यालय के बाजू अनिल जायसवाल एसकेवाय ऑटोमोबाईल, सिंद्ध फेब्रीकेशन, कार्यपालन अभियंता (विद्युत विभाग) सीएसपीडीसीएल दन्तेवाड़ा, अनाविका रेस्टोरेंट आदि कंपनियों में टेक्नीशियन, सुरक्षाकर्मी, सिलाई ऑपरेटर, मैनेजर, ड्राइवर, मकैनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंटेंट, ब्रांच मैनेजर एवं अन्य पदों के लिए भर्ती की जा रही हैं। जिसमें 430 लोगों का चयन किया गया है। चयन पाकर उत्साहित युवाओं ने मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »