हमारे पुरखों को पता था समय और शिक्षा का महत्व, हमारी सरकार भी उन्हीं के राह परः भूपेश बघेल

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के तिरगा ग्राम में महात्मा गांधी और दाऊ स्व. प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमाओं का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने किया तिरगा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने दाऊ स्व. प्यारेलाल बेलचंदन के जीवन पर आधारित फोल्डर का किया विमोचन

 

 दाऊ स्व. प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमाओं का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

 दाऊ स्व. प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमाओं का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

 दाऊ स्व. प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमाओं का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने ग्राम तिरगा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा   में भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोकप्रिय गांधीवादी नेता और पूर्व विधायक दाऊ स्वर्गीय प्यारेलाल बेलचंदन की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कुर्मीपारा में सामुदायिक भवन के लिए भूमिपूजन भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दाऊ स्व. प्यारेलाल बेलचंदन के जीवनी पर आधारित एक फोल्डर का भी विमोचन किया। तिरगा ग्राम में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की और स्थानीय सरपंच की मांग पर क्षेत्र के विकास के लिए 25 लाख रूपए देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने स्थानीय किसान तारकेश्वर की भी तारीफ की। तारकेश्वर ने राजीव गांधी न्याय योजना में धान बेचने से मिले पैसों में से 7 हजार रूपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान करते हुए इसका चेक मुख्यमंत्री को सौंपा था।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि तिरगा में आज गांधी जी और दाऊ जी की मूर्ति का अनावरण करने का मौका मिला है। दाऊ स्व.प्यारेलाल बेलचंदन जी दिनभर दौरा करते थे , बहुत ही अनुशासन में रहते थे, उनकी अलग पहचान थी। दुर्ग में बड़े-बड़े नेता हुए सबकी विशिष्ट पहचान और समानता थी, वो समय के बहुत पाबंद थे। दाऊ जी किसानों के लिए समर्पित थे, हक के लिए लड़ाई लड़ते थे, सभी चिट्ठियों को सहेज कर रखते थे। उन्होंने कहा कि छोटे हों या बड़े दाऊ जी सभी को पहले प्रणाम करते थे, ये उनकी खूबी थी,  उन्होंने एक अलग परंपरा की शुरूआत की थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दाऊ जी की यादों को सहेजकर रखने के लिए तिरगा के उच्चतर माध्यमिक स्कूल और खरखरा मोहन्दीपाट सिंचाई परियोजना का नामकरण उनके नाम पर किया है। श बघेल ने कहा कि किसानों के हित में फैसला लेते हुए अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने गौपालकों की आय में वृद्धि करने का काम किया है जिससे साढ़े तीन लाख परिवार लाभांवित हो रहे हैं। लोगों की आय कैसे बढ़ेगी हम लगातार इस पर काम कर रहे हैं। एक अप्रैल को नौजवानों के लिए बेरोजगारी भत्ता देने की शुरूआत की है,  इनको प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ताकि उनको रोजगार के अवसर मिल सके। हमने सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का काम शुरू किया है, कल से ही ये काम शुरू हुआ है। 25 मार्च को सरगांव में पोर्टल लॉन्च हुआ और एक अप्रैल से ये शुरू भी हो गया है।

इस मौके पर स्थानीय विधायक और मंत्री  ताम्रध्वज साहू, दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री  मो. अकबर, क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता  प्रदीप चौबे, दाऊ स्व. प्यारेलाल बेलचंदन के परिवार के लोगों समेत अन्य जनप्रतिनिधी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »