50 करोड़ की लागत से होगा शहर के 5 सड़कों का सौंदर्यीकरण

भेंट-मुलाकात, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र : मुख्यमंत्री बघेल नेे दी 117 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रोजगार, सड़क, पेयजल सहित इलाज से जुड़े कार्यो का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
10 करोड़ की लागत से कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवें माले पर रखा 500 सीटर बी.पी.ओ. सेंटर का आधारशिला
जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन युक्त आईसीयू वार्ड का लोकार्पण
चिकित्सा कर्मियों के आवास सुविधा के लिए स्टॉफ क्वाटर्स का लोकार्पण

रोजगार, सड़क, पेयजल सहित इलाज से जुड़े कार्यो का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने लोकप्रिय भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान को रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शहर वासियों को 117 करोड़ 61 लाख रूपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यो की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में युवाओं को रोजगार, सड़क-यातायात, पेयजल, शहर सौंदर्यीकरण से लेकर इलाज की बेहतर सुविधा से जुड़े कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूूमिपूजन किया। श्री बघेल 50 करोड़ रूपए की लागत से रायपुर शहर में 5 सड़कों के सौंदर्यीकरण और 10 करोड़ की लागत से कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवें माले पर 500 सीटर बी.पी.ओ. सेंटर का आधारशिला रखा।
मुख्यमंत्री बघेल ने नगर निगम रायपुर में भेंट-मुलाकात के दौरान के जोन क्रमांक 07 में 26 लाख रूपए की लागत के, जोन क्रमांक 04 में 85 लाख रूपए की लागत से और जोन क्रमांक 10 में 01 करोड़ रूपए की लागत के कई विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री  बघेल ने साढ़े 65 करोड़ रूपए़ की लागत के विकास कार्यों को शहर वासियों को समर्पित भी किया।
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बघेल ने 24 करोड़ 87 लाख रूपए की लागत से निर्मित देवेंन्द्र नगर उच्च स्तरीय जलागार और पाईप लाईन विस्तार कार्य, 13 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत से शंकर नगर उच्च स्तरीय जलागार और पाईप लाईन विस्तार कार्य, 5 करोड़ 30 लाख रूपए की लागत के तेलीबांधा उच्च स्तरीय जलागार से पाईप लाईन विस्तार कार्य, 53 लाख रूपए की लागत से शंकर नगर के जेठवा गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य तथा 48 लाख रूपए की लागत से देवेन्द्र नगर के गुरूघासीदास गार्डन के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान 40 लाख रूपए की लागत से फाफाडीह के साहू पारा तालाब के सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 37 लाख रूपए की लागत से श्यामनगर के महाराणा प्रताप गार्डन का साैंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 19 लाख रूपए की लागत से देवेन्द्र नगर के चैतन्य गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य, 18 लाख रूपए की लागत से सिद्धीविनायक गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्य और 17 लाख रूपए की लागत से सर्वानंद गार्डन का सौंदर्यीकरण और पुनर्विकास कार्यो का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने पंडरी में 19 लाख रूपए की लागत से पुनर्विकसित किए गए कुष्ठ बस्ती तालाब, 69 लाख रूपए से पुनर्विकसित किए गए खम्हारडीह के बड़ा शीतला तालाब का भी लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने 19 लाख रूपए की लागत से पुनर्विकसित हुए शंकर नगर गार्डन, 87 लाख रूपए की लागत से बने शहीद नंदकुमार पटेल चौक, 47 लाख रूपए की लागत से इंन्द्रावती कालोनी गार्डन और 14 लाख रूपए की लागत से गीतांजली नगर गार्डन के सौंदर्यीकरण कार्यों को भी शहर वासियों को समर्पित किया। श्री बघेल इस दौरान नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 03 में 02 करोड़ रूपए की लागत के, जोन क्रमांक 02 में 05 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत से और जोन क्रमांक 09 में 03 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से हुए विभिन्न विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया।
शहर वासियों को इलाज की बेहतर सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री बघेल 5 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिला चिकित्सालय में 35 लाख 62 हजार रूपए की लागत से बनी टू-नॉट लैब और 74 लाख 56 हजार रूपए से बने 20 बिस्तर आईसोलेशन वार्ड का भी लोकार्पण किया। जिला चिकित्सालय में ही 65 लाख रूपए की लागत से बने 12 बिस्तर आईसीयू और 30 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त वार्ड का लोकार्पण किया। उन्होंने कालीबाड़ी के जिला चिकित्सालय में 70 लाख रूपए की लागत से बने ट्रांजिट हॉस्टल और खो-खो पारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 32 लाख 28 हजार रूपए की लागत से बने 20 बिस्तर अतिरिक्त वार्ड का भी लोकार्पण किया।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »