कांकेर में कर्मा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री

शासकीय विभागों में बड़े पैमाने पर रिक्त पदों पर शीघ्र की जायेगी भर्ती: मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने शासकीय विभागों में बड़े पैमाने पर रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रांरभ की जाएगी। श्री बघेल आज यहां जिला मुख्यालय कांकेर मेला भाटा में साहू समाज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने एक करोड़ 51 हजार रूपये के विभिन्न कार्यों लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे बासी तिहार भी मनाया गया, जिसमें लोग उत्साह पूर्वक शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के परंपरा संस्कृति को बनाए रखने की तर्ज पर बोरे बासी खाना की एक अलग ही पहचान है। उन्होंने कहा कि बोरे बासी में गजब का विटामिन है। मजदूर, अधिकारी तथा हर वर्ग के लोगों ने बोरे बासी खाकार इसे सम्मान दिया है। इस मौके पर संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, विधायक श्री अनूप नाग और श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी सहित साहू समाज के अनेक पदाधिकारी और समाजिक बंधु उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के दौरान 80 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक संगठनों के लिए जमीन अथवा राशि उपलब्ध कराई गई है, इससे उन्हें सामाजिक कर्मक्रमों में मदद मिलेगी। छत्तीसगढ़ में भूमिहीन कृषि मजदूर एवं गायता-पुजारियों को प्रति वर्ष 07 हजार रूपये दिया जा रहा है, इसी तर्ज पर, बेरोजगारों को भी प्रतिमाह 25 सौ रुपए दिये जा रहे हैं, 30 अप्रैल को पात्र पाए गये बेरोजगारों के खातों में 16 करोड़ रुपए अंतरण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को हर तीसरे महीने में उनके खाते में राशि हस्तांतरित किया जा रहा है, जिससे किसान समृद्ध हो रहे हैं। धान के साथ-साथ लघु वनोपज, कोदो, कुटकी, रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। राज्य के हर वर्ग के आर्थिक उत्थान के लिए योजनाएं चलाई जा रही है, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग सहित हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए कार्य किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति, बोली-भाषा इत्यादि को संवारने एवं सहजने का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार, महोत्सव सहित विश्व आदिवासी दिवस, भक्त माता कर्मा जयंती, छेरछेरा पुन्नी इत्यादि के अवसर पर अवकाश दिया गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांकेर जिला सभी दृष्टि से संपन्न है, यहां मेडिकल कॉलेज तथा बीएड कॉलेज सहित सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। कांकेर जिले में मिलेट मिशन में अच्छे कार्य हुए है, कांकेर विकाखण्ड के नाथियानवागांव में भारत का सबसे बड़ा लघु धान्य प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार उपलब्ध हो रहा है।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »