आप सभी का इतना प्रेम मिला है कि मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं:मुख्यमंत्री

मैं वहां आपके घर भोजन किया

 

भेंट-मुलाकात के कार्यक्रम के दौरान सभी विधानसभाओं में गया मैं

भेंट-मुलाकात के कार्यक्रम के दौरान सभी विधानसभाओं में गया मैं

भेंट-मुलाकात के कार्यक्रम के दौरान सभी विधानसभाओं में गया मैं

भेंट-मुलाकात के कार्यक्रम के दौरान सभी विधानसभाओं में गया मैं

बिलासपुर संभाग से आए सभी लोगों का मैं मुख्यमंत्री निवास में स्वागत करता हूँ।

भेंट-मुलाकात के कार्यक्रम के दौरान सभी विधानसभाओं में गया मैं। वहां एक घर भोजन किया, आपके यहाँ का नमक खाया तो नमक का हक़ अदा करना पड़ेगा, इसलिए सोचा कि आप सभी को मुख्यमंत्री निवास बुला लूं।

आज रथयात्रा है, आप सभी को रथयात्रा की शुभकामनाएं। पूरे छत्तीसगढ़ में बस्तर से लेकर रायगढ़, सरगुजा तक रथयात्रा निकलती है। गांव-गांव बड़ी आस्था के साथ रथयात्रा निकालते हैं।

आज आषाढ़ का दूसरा दिन है, लेकिन पानी गिरना अब तक शुरू नहीं हुआ है। मैं आज भगवान जगन्नाथ के दर्शन को गया, तो उनसे प्रार्थना की कि जल्द बारिश कराएं।
बिलासपुर संभाग से आये अतिथियों से मिले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री बिलासपुर संभाग के ग्रामीणजनों से भोजन के दौरान हुए रूबरू

. छत्तीसगढ़ की सुंदर अतिथि परंपरा के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सबसे पहले भोजन के लिए बिलासपुर संभाग से आये अतिथियों को आमंत्रित किया।
.वे हर टेबल में गए। उन्होंने हालचाल पूछा और कहा कि परिवार से अन्य लोगों को क्यों नहीं लाये।
. बच्चों को स्नेह दिया। बुजुर्गों से मिलकर उनका कुशल क्षेम पूछा।
. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है। कोई मेरे लिए कुर्ता लाया है। कोई मेरी धर्मपत्नी के लिए साड़ी लाया है। आप सभी का इतना प्रेम मिला है कि मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं।
. मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से यह जानना चाहा कि भेंट मुलाकात के दौरान उनके गांव में जो घोषणाएं हुईं, उन पर क्रियान्वयन की क्या स्थिति है।
. केरा जांजगीर चाम्पा के सरपंच लोकेश शुक्ला ने बताया कि 70 फीसदी काम हो चुका है। विद्युत विस्तार का काम हो गया है। देवरिया घाट में महानदी पुल का काम शुरू हो गया है। इसके लिए पत्थर कटिंग आरम्भ हो गई है। महाविद्यालय भी अभी इस सत्र से आरम्भ हो जाएगा।
. मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि मैं बहुत खुश हुआ कि आज जब आप लोग आए तो न केवल आपके सत्कार का मौका मिला अपितु यह भी जाना कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किये गए वायदों पर क्रियान्वयन तेजी से हो रहा है। जैसाकि केरा से आये हमारे अतिथियों ने बताया।

जांजगीर-चांपा विधानसभा के ग्राम पंचायत सिवनी से आए छोटेलाल बरेठ से जब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिले तो मुख्यमंत्री ने उनसे छत्तीसगढ़ी में पूछा छोटेलाल जी कौन-कौन आए हैं, छोटेलाल ने जवाब दिया, इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने पूछा लइका मन ल काबर नई लाए हस, सबला बढ़िया लाए रहिते।

मस्तूरी विधानसभा से संगीता पत्रवानी अपने पूरे परिवार के साथ आज भोज पर मुख्यमंत्री निवास आई हैं, संगीता के पास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनके परिवार के नये सदस्य तीन माह के जयंत पत्रवानी को गोद में उठाया और उसे दुलार दिया।

संगीता ने बताया कि आज वो बहुत खुश हैं, उन्हें मुख्यमंत्री से बात करने का अवसर मिला। संगीता ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास में खाना बहुत अच्छा बना है।

तखतपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत खैरी से गुलाबा बाई सिंगरौली अपने पूरे परिवार के साथ आज मुख्यमंत्री के निमंत्रण पर मुख्यमंत्री निवास भोजन पर आईं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनसे पूछा – खाना कैसा है, उन्होंने कहा- बहुत अच्छा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपके यहां खाने पर आया था तो आप सभी ने बहुत अच्छा खाना खिलाया अब मेरी बारी आई है।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »