साहू समाज का छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान: भूपेश बघेल

अर्जुन सदन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा आयोजित अर्जुन सदन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के द्वारा आयोजित अर्जुन सदन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाज के नवनिर्मित भवन अर्जुन सदन का लोकार्पण किया और साहू समाज को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि साहू समाज सदैव मेहनतकश और उद्यमी रहा है। साथ ही दान के मामले मे अग्रणी रहता है। इस समाज का छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो सपना हमारे पुरखों ने देखा था आज पूरा होता नजर आ रहा है। आज हमारे स्वाभिमान और आत्म गौरव की झलक सभी के चेहरों में दिखाई दे रही है। आज समाज का जो वर्तमान स्वरूप दिख रहा है। इसके निर्माण में हमारे बड़े पुरखों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसलिए हमारे पुरखों को सदैव स्मरण करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बघेल ने कहा कि प्रत्येक समाज में विवाह आयोजनों के लिए भवन और जमीन की आवश्यकता होती है। होटल या विवाह भवन में आयोजन करने पर खर्च होता है। समाज द्वारा अपनी तरफ से हर संभव योगदान दिया जाता है। इसलिए समाज के आवश्यकता को देखते हुए हमारी सरकार ने प्रत्येक समाज को 10 प्रतिशत राशि पर जमीन आबंटित करना शुरू किया। उन्होंने कहा कि भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान हर जगह विभिन्न समाजों द्वारा जमीन भवन के लिए सहयोग के लिए मांग की गई तब उसी परिपेक्ष्य में उनके लिए सहयोग करने की घोषणा की गई। अब उनमें से कुछ समाजों को जमीन आबंटित हो रहा है, तो कुछ का भवन बनने की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है। किन्ही-किन्ही समाज का भवन पूर्णता की ओर भी होगा। सामाजिक भवन बन जाने से सभी समाजों को विवाह तथा अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए सहयोग मिलेगा।

श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार ने चाहे गौठान हो या समाज के लिए जमीन आरक्षित करने की शुरूआत की। अन्य राज्यों में जनसंख्या के अनुपात में जमीन कम है मगर छत्तीसगढ़ में यह स्थिति नही है। हमारे प्रदेश में आनुपातिक रूप से जमीन की उपलब्धता अच्छी है। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ पहला राज्य हैं, जिसने इतनी वृहद रूप में सभी समाज के लिए भवन और जमीन के लिए सहयोग देने की शुरूआत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने गांव किसानों और शिल्पियों को आर्थिक रूप से समृद्ध किया है। और साथ ही परंपरागत व्यवसायों को जीवित और मजबूत करने का काम किया है। इस अवसर पर लोकनिर्माण एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया ने भी संबोधन दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरिश देवांगन, छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू, नगर निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दूबे सहित साहू समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »