प्रवेश पटवा बने नए प्रांतीय अध्यक्ष

पटवा नामदेव समाज की नई प्रांतीय कार्यकारिणी गठित

पटवा नामदेव समाज छत्तीसगढ़ में निवासरत एक बहुत बड़ा समाज है । इनका मूल व्यवसाय श्रृंगार सामग्री का निर्माण करना एवं देवालय में भगवान की प्रतिमा का श्रृंगार करना है । पटवा नामदेव समाज के लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर मुंगेली, जांजगीर चांपा, रायगढ़, बेमेतरा, कवर्धा, दुर्ग, गरियाबंद, जगदलपुर, सारंगढ़, सक्ति, बलौदाबाजार आदि जिलों में निवास करते हैं । समाज का एक संगठित प्रान्तित, जिला और नगर स्तर में संगठित ढांचा है, उस के माध्यम से समाज के लोग विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक आयोजनों का मिलजुलकर संचालन करते आ रहे हैं । विगत दिवस बिलासपुर के परमेश्वरी भवन कतिया पारा में छत्तीसगढ़ प्रांत के सभी जिलों के समाजिक पदाधिकारी इकट्ठा हुए और प्रांतीय समिति का सर्वसम्मति से चुनाव करके संगठन को नई शक्ति नई दिशा देने का संकल्प लिया । विभिन्न जिलों से आए स्वजतियो ने मनन चिंतन करने के पश्चात खैरा बिलासपुर निवासी प्रवेश पटवा को प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित कर एक युवा शक्ति को संगठन की बागडोर सौपा। वही विगत कार्यकाल में महासचिव के पद पर कार्यरत सिवनी चांपा निवासी राघवेंद्र नामदेव को एक बार पुनः प्रांतीय महासचिव के पद पर निर्विरोध चयन कर उनके द्वारा समाज के लिए किए जा रहे कार्यों पर एक बार पुनः विश्वास जताया । वही प्रांतीय कोषाध्यक्ष पद के लिए मुंगेली निवासी सौरभ पाटकर को निर्विरोध चुना गया, इसी कड़ी में सहसचिव पद के लिए रायगढ़ निवासी संदीप नामदेव, सहकोषाध्यक्ष के लिए पहरिया निवासी जवाहर नामदेव का भी निर्विरोध रूप से चयन किया गया । छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध रूप से चुनाव किया गया जिनमें रायगढ़ संभाग से गोपाल नामदेव, मुंगेली संभाग से संतोष पाटकर, एवं बिलासपुर संभाग से कोरबा निवासी रामचंद्र नामदेव का निर्विरोध रूप से चयन किया गया ।
समिति का संचालन सुचारू रूप से हो इस बात को ध्यान में रखते हुए समाज के वरिष्ठ जनों श्री भरत पाटकर मुंगेली, श्री डायमंड नामदेव रायगढ़, श्री बिहारी लाल नामदेव बिलासपुर को संयोजक मंडल में मनोनीत किया गया ।
इस प्रकार छत्तीसगढ़ पटवा नामदेव समाज की प्रांतीय समिति का पुनर्गठन निर्विरोध रूप से और बहुत ही सद्भाव पूर्वक वातावरण में पूरे प्रांत से आए हुए स्वजातीय बंधुओं के बीच सम्पन्न हुवा। समाज के सभी वरिष्ठजनों ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत वंदन अभिनंदन किया
। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवेश पटवा ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित महासचिव राघवेंद्र नामदेव ने कहा कि विगत 5 वर्षों से समाज की सेवा में योगदान करने के पश्चात इस नई पारी में अपनी भूमिका 100% निभाने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष सौरभ पाटकर ने बताया कि समाज के निर्धन परिवारों के घर में आयोजित विवाह आदि समारोह में आर्थिक सहयोग करने के लिए समाज में एक विशेष फंड का निर्माण करने प्रयास किया जाएगा । समाज के वरिष्ठ जनों में से उपस्थित भारत पाटकर और डायमंड नामदेव ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को नए पदाधिकारियों से बहुत अपेक्षाएं हैं । इस कार्यक्रम में दिनेश नामदेव सिवनी, देवसूदन नामदेव पहरिया, अजय नामदेव जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष , सोनू नामदेव सचिव जांजगीर चाम्पा, घनश्याम पटवा नगर अध्यक्ष रायगढ़, ज्ञानू नामदेव अध्यक्ष बिलासपुर इकाई , मुन्ना पाटेकर बेमेतरा , सत्यनारायण नामदेव जांजगीर-चांपा, मानु नामदेव संरक्षक बिलासपुर इकाई , ललित नामदेव कार्यकारिणी सदस्य बिलासपुर इकाई , जीवराखन नामदेव सचिव, शिव नामदेव शहर प्रतिनिधि, बिलासपुर इकाई , एवं बड़ी संख्या में समाज के स्वजाती गण उपस्थित रहे । नए कार्यकारिणी और नए प्रांतीय पदाधिकारियों को पूर्व प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटवा रायगढ़ एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष उदय कुमार नामदेव ने भी शुभकामनाएं दी।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »