तुंहर सरकार तुंहर द्वार

 घर बैठे ही लोगों को मिला 22 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस

आवेदकों को अब एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से भी आरसी तथा डीएल भेजने की दी जा रही जानकारी

घर बैठे ही नये फार्मेट में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाईन आवेदन की सुविधा

 

घर बैठे ही नये फार्मेट में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए ऑनलाईन आवेदन की सुविधाआवेदकों को अब एसएमएस और व्हाट्सएप के माध्यम से भी आरसी तथा डीएल भेजने की दी जा रही जानकारी

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जून 2021 से अब तक 21 लाख 93 हजार 623 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 14 लाख 94 हजार 171 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 6 लाख 99 हजार 452 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं।

तुंहर सरकार तुंहर द्वार योजना के तहत जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदकों कोे अब एसएमएस के साथ-साथ व्हाट्सएप से भी स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस पोस्ट से भेजने की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोई भी व्यक्ति नया फार्मेट का ड्राइविंग लायसेंस कार्ड बनाना चाहता है तो वे  www.parivahan.gov.inमें जाकर ड्राइविंग लायसेंस रिप्लेसमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आधार ऑथेंटिकेशन कर आवेदन करने से नये फार्मेट का डॉल कार्ड 8-10 दिन में घर में पहुंच जाता है। गौरतलब है कि विभिन्न राज्य और खासकर विदेश में जाने से पुराने ड्राइविंग लायसेंस कार्ड होने से मान्य नहीं किया जाता है। इसी तरह ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यूअल कराने , ड्राइविंग लाइसेंस में पता परिवर्तन करने और ड्राइविंग लाइसेंस सरेंडर करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन  के माध्यम से नया ड्राइविंग लाइसेंस घर में ही प्राप्त किया जा सकता है ।

परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ के सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा संचालित ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार‘ योजना लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें लोगों को परिवहन संबंधी 22 सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जा रही है। जन केन्द्रित इस सुविधा के अंतर्गत लोगों को अब बार-बार परिवहन विभाग का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इससे आवेदकों के धन तथा समय दोनों की ही बचत हो रही है।

परिवहन विभाग द्वारा बताया गया है कि ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए विभाग द्वारा एक हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी किया गया है, जो सभी कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्य करते हुए जानकारी प्रदान करता है। आवेदक चाही गई जानकारी ई-मेल आईडी atc.cg@gov.in  पर भी अपनी मेल भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उक्त हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके आवेदक अपने ड्राइविंग लायसेंस एवं पंजीयन प्रमाण पत्र के प्रेषण संबंधी समस्त जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »