जनसंपर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी

 कला जत्था के माध्यम से दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी

बेमेतरा नवीन मार्केट में चला तीन दिनों तक शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार

राज्य शासन द्वारा प्रदेश सहित जिले में अनेक जन कल्याणकारी और लाभार्थी योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं और उसका लाभ लोगों को मिल रहा है। इन जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मिले और उसे सभी योजनाओं की जानकारी भी हो, इसके लिए जिले में कलाजत्था के माध्यम से गांवों मे प्रचार प्रसार किया जा रहा है। स्थानीय भाषा में लोगों को समझाया और बताया जा रहा है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के नविन मार्केट में कलाजत्था एवं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शासन की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। आज शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार का अंतिम दिन था और सफलता पूर्वक संपन्न हुआ प्रदर्शनी में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन से शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई ।
छायाचित्र प्रदर्शनी  देखने आए लोगों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो कार्य किया है, वह भरोसेमंद और सराहनीय है। जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई इस छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के अलावा महिला सशक्तीकरण को बेहद आसान शब्दों में परिभाषित किया गया गया है। जिससे वह अपने जीवन से जुड़े सभी फैसले स्वयं ले सकती है और परिवार और समाज में अच्छे से रह सकती है। समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के साथ उन्हें सक्षम बनाना भी बताया गया है। युवा शक्ति को भी बखूबी बताया गया है।
प्रदर्शनी में राज्य सरकार द्वारा पिछले पौने पांच साल में हासिल की गई उपलब्धियों की भी जानकारी मिल रही है। स्कूली बच्चे और आम नागरिक इस प्रदर्शनी की सराहना कर रहे हैं।  छायाचित्र प्रदर्शनी देखने आए लोगों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो कार्य किया है वह भरोसेमंद और सराहनीय है। प्रदर्शनी देखने आये आस -पास के लोगो ने कहा कि राज्य शासन द्वारा चलाया जा रहा जनकल्याणकारी योजनाए लोगो के लिए लाभप्रद है । बेरोज़गारी भत्ता शिक्षित बेरोज़गारों जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है उनके परिवार के के लिए बहुत राहत मिली है। मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी राजीव गांधी किसान न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब योजना की प्रशंसा की। बड़ी स्क्रीन (एलईडी) के ज़रिए  राज्य शासन की चल रही सॉफ़्ट स्टोरी और स्पॉट फ़िल्म से  योजनाओं को सरलता से समझ रहे है।  लोगों को प्रदर्शनी देखकर उन्हें राज्य शासन द्वारा पढ़े-लिखे बेरोजगारों युवाओं के लिए संचालित योजनाओं के साथ ही श्रमिक कल्याण योजनाओं की भी जानकारी मिली है। प्रदर्शनी से निश्चित ही बहुत सारे बेरोजगार युवाओं को जानकारी मिली है। हमें उम्मीद है कि वे शासन के इन योजनाओं का लाभ जरूर लेंगे।
फोटो प्रदर्शनी में राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित कैलेण्डर, मासिक पत्रिका जनमन, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरुवा अउ बारी के क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, गोधन न्याय योजना, आदर्श गौठान, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, बिजली बिल हाफ योजना, मनरेगा, राम वन गमन पथ, राजीव गांधी न्याय योजना, अल्पकालीन कृषि ऋण माफ, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पीडीएस, कृषि विभाग के विभिन्ना जनकल्याकारी योजनाओं से संबंधित छायाचित्र के माध्यम से जानकारी दी गयी

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »