छत्तीसगढ़ को स्वस्थ और खुशहाल बनाने हो रहे उल्लेखनीय कार्य – मुख्यमंत्री बघेल

मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना – हितग्राहियों द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने एडवांस कार्डियक इंस्टीट्युट-मेकाहारा में तमाम जरूरी सुविधाओं के और विस्तार के लिए किया आश्वस्त

 

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना - हितग्राहियों द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट मेकाहारा में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के हितग्राहियों द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान इंस्टिट्यूट में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभांवित मरीजों तथा उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का अभिनंदन कर आभार जताया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में 25 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, मुख्यमंत्री के सलाहाकार श्री रूचिर गर्ग तथा डॉ. प्रीति नागरिया, डॉ. स्मिथ श्रीवास्तव, डॉ. राकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना - हितग्राहियों द्वारा आयोजित आभार कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री बघेल ने आभार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ को स्वस्थ और खुशहाल बनाने के लिए उल्लेखनीय कार्य हुए है। इसके तहत प्रदेश के दूरस्थ वनांचल तक सुगम इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया है। हमारे लिए यह गर्व की बात हैं कि आज छत्तीसगढ़ के शासकीय अस्पतालों में भी ऐसे उपकरण और ऐसी सुविधाएं हैं, जिनकी तुलना विश्वस्तर पर की जा सकती है। शासकीय भीमराव आंबेडकर अस्पताल का यह एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट भी इन्हीं में से एक है। मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान एडवांस कार्डियक इंस्टीट्युट मेकाहारा, रायपुर के सुदृढ़ीकरण के लिए वहां आधुनिक उपकरणों सहित तमाम जरूरी सुविधाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए आश्वस्त किया।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हृदय रोगों को अत्यंत गंभीर रोगों में शामिल माना जाता है। इन रोगों के उपचार की प्रक्रिया भी बहुत जटिल और महंगी होती है। अस्पतालों में अक्सर जरूरी उपकरणों और संसाधनों का भी अभाव रहता है। एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के माध्यम से इन जरुरती को पूरा करने की कोशिश हम लोगों ने की है। हृदय रोगों के साथ-साथ अन्य सभी तरह के रोगों के उपचार में मरीजों को आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना संचालित की जा रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस दौरान अवगत कराया कि डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के दायरे में प्रदेश के 69 लाख परिवार शामिल है। अभी तक 3643 करोड़ 09 लाख रुपए 36 लाख 43 हजार क्लेम प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। अभी कुछ समय पहले तक यह राशि 20 लाख रुपए थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में 02 हजार 643 मरीजों को 79 करोड़ 57 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत की जा चुकी है।

    मुख्यमंत्री  बघेल ने यह भी बताया कि रायपुर का पं. जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और डॉ. भीमराव आंबेडकर शासकीय अस्पताल हमारे छत्तीसगढ़ का गौरव है। इन दोनों संस्थानों का लाभ छत्तीसगढ़ के नागरिकों के साथ-साथ हमारे पड़ोसी राज्यों के नागरिकों को भी मिल रहा है। डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के सभी विभागों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के साथ-साथ हमने इसकी अधोसंरचना के विस्तार का काम भी शुरू कर दिया है। हाल ही में हमने इस अस्पताल को अधिक उन्नत बनाने के लिए 07 मंजिला सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया है। यहां बनने वाला सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल 700 बिस्तरों वाला होगा।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »