कलेक्टर की उपस्थिति में कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से प्रथम रेंण्डमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण

 सभी विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर्स एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि रहे उपस्थित

 1206 बीयू यूनिट, 1206 सीयू यूनिट, 1306 वीवीपेट यूनिट चारों विधानसभाओं के लिए किया गया आबंटित

चारों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर्स एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूची कराई गई उपलब्ध

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  डोमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से प्रथम रेंण्डमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर खुज्जी श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर डोंगरगढ़ श्री गिरिश रामटेके, एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर डोंगरगांव श्री अश्वन पुसाम, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि में इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री रूपेश दुबे एवं भारतीय जनता पार्टी सेे श्री रघुवीर वाधवा, श्री अरूण शुक्ला, श्री विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिले में कुल 2479 बीयू यूनिट, 1497 सीयू यूनिट, 2079 वीवीपेट यूनिट है। जिसमें से 1206 बीयू यूनिट, 1206 सीयू यूनिट, 1306 वीवीपेट यूनिट चारों विधानसभाओं के लिए आबंटित किया गया। उल्लेखनीय है कि जनसामान्य को निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराने के लिए 80 बीयू यूनिट, 80 सीयू यूनिट, 80 वीवीपेट यूनिट का उपयोग किया गया था, जो अलग कर दिया गया है। एफएलसी ओके अंतर्गत शेष 1193 बीयू यूनिट, 211 सीयू यूनिट, 693 वीवीपेट शेष है। प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद चारों विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर्स एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूची उपलब्ध कराई गई। रेण्डमाइज की गई मशीनों को 18 अक्टूबर 2023 को विधानसभावार बनाए गए स्ट्रांग रूम में भेजा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि विधानसभावार मतदान केन्द्रों संख्या 1006 है, जिनमें बीयू व सीयू यूनिट की संख्या 1206 एवं वीवीपेट यूनिट संख्या 1306 है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74- डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत 270 मतदान केन्द्र है, जिनमें बीयू व सीयू यूनिट 324 एवं वीवीपेट यूनिट 351 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 223 है, जिनमें बीयू व सीयू यूनिट 267 एवं वीवीपेट यूनिट 289 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 252 है, जिनमें बीयू व सीयू यूनिट 302 एवं वीवीपेट यूनिट 327 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 261 है, जिनमें बीयू व सीयू यूनिट 313 एवं वीवीपेट यूनिट 339 है

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »