बृजमोहन की चुनौती : सीट भूपेश तय कर लें, हरा कर दिखाऊंगा

अपराधियों को संरक्षण

वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जोरदार हमला बोलते हुए उनको आरोपों के कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को लूटने वाले आर्थिक अपराधियों के वे हिस्सेदार हैं। ईडी की टिप्पणी भी यही इशारा करती है।

बृजमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि बृजमोहन ने हार से बचने के लिए यह नाटक किया है तो मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनौती देता हूं कि स्थान वे तय कर ले, जहां से वे चुनाव लड़ना चाहते हैं, मैं उनसे मुकाबला करने के लिए तैयार हूं । उन्होंने कहा बृजमोहन सत्ता के अहंकार में नहीं, लोगों के दिलों में जीता है।

उन्होंने कहा कि मुझ पर जनसंपर्क के दौरान महापौर के निर्वाचन क्षेत्र अब्दुल रऊफ वार्ड में पठान ड्रेस पहने लोगों ने हमला किया। मेरे सुरक्षा कर्मियों ने मुझे पीछे खींच लिया तो बड़ी दुर्घटना नहीं हो पाई। बृजमोहन ने कहा मैं सात बार का विधायक हूं। एक जनप्रतिनिधि हूं। परंतु इस हमले के बाद मुख्यमंत्री की जो प्रतिक्रिया आई वह बेहद हैरान करने वाली गैर जिम्मेदाराना थी। अपराधियों के लिए दो शब्द बोलने की बजाय उन्होंने मुझ पर ही अपशब्दों का प्रयोग कर दिया और अपराधियों को संरक्षण देने खड़े हो गए। भूपेश बघेल का काम ही यही है। वे हर अपराधी की पैरोकारी करने खड़े हो जाते हैं। यह मेरा ही अपमान नहीं, रायपुर की उस जनता का अपमान है जिसने पिछले 35 सालों से मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है। मुख्यमंत्री को अपने शब्दों के लिए रायपुर की जनता से माफी मांगनी चाहिए। वरना मैं मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ को केरल और पश्चिम बंगाल की तरह बनाना चाहते है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दीपावली त्योहार को देखते हुए हमने संयम रखा और मुझे तो ये लगता है कि प्लानिंग करके ही दीपावली त्योहार पर ऐसी घटना को अंजाम दिया गया था ताकि छत्तीसगढ़ के शांत वातावरण को अशांत करके चुनाव को प्रभावित किया जा सके। एक तरह से ये कांग्रेस की हार की खीज को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ की जनता घोटालेबाज कांग्रेस को पहचान चुकी है। शराब घोटाला , रेत में घोटाला , डी एम एफ में घोटाला , गोठान, गोबर और कोयला में घोटाला , पीएससी में घोटाला जनता के सामने इनका असली चेहरा आ चुका हैं। छत्तीसगढ़ से इनकी विदाई तय हो गई हैं।
प्रेस वार्ता में   रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल,  प्रदेश प्रवक्ता व विधि विभाग सह संयोजक बृजेश पांडेय भी उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »