मोदी जी की गारंटी छत्तीसगढ़ में होगी साकार

हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे

13 दिसंबर को मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल की शपथ होगी। छत्तीसगढ़ की सरकार की कमान एक आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथ में सौंपी गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश में युवा, किसान, गरीब और महिला ऐसे वर्ग हैं जिनके लिए काम किया जाना चाहिए। धान के कटोरे को बनाने में, संवारने में इन चारों वर्गों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण इसी उद्देश्य को लेकर किया था कि छत्तीसगढ़ के दुर्गम भौगोलिक इलाकों तक विकास की रोशनी पहुंचे। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को लेकर नारा दिया कि हमने ही बनाया है, हम ही इसे संवारेंगे। बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ मे विकास की ठोस नींव रखी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों के आवास के लिए ठोस पहल की गई। उज्ज्वला योजना के माध्यम से माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति मिली। सौभाग्य योजना के माध्यम से उस अंतिम गांव तक भी बिजली पहुंची, जहां बरसों से लोग उजाले की बाट जोह रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में 15 बरसों की सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई जिससे प्रति व्यक्ति आय और आर्थिक संपदा तेजी से बढ़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को संवारने के लिए जनता को मोदी की गारंटी दी है। यह गारंटी सभी वर्गों के विकास के लिए है। सबसे बड़ी गारंटी आधी आबादी को लेकर है। महिलाओं को ‘महतारी वंदन योजना‘ के अंतर्गत 12 हजार रुपए वार्षिक दिये जाएंगे। महिला शक्ति को मजबूत करने यह सबसे बड़ी पहल है। महिलाओं की छोटी-छोटी खुशियों को लेकर यह पहल काफी महत्वपूर्ण है। परिवार के बजट को संतुलित रखने से लेकर अन्य जरूरी कार्यों के लिए यह धन महिलाओं को अधिक सशक्त करेगा। महिलाओं को राहत देने घरेलू सिलेंडर में भी 500 रुपए की सब्सिडी देने की गारंटी दी गई है। इस तरह छत्तीसगढ़ की महिलाओं का घरेलू बजट नई सरकार आने के बाद काफी संतुलित हो जाएगा।  बीपीएल परिवार में बालिकाओं के जन्म पर रानी दुर्गावती योजना के अंतर्गत डेढ़ लाख रुपए का आश्वासन प्रमाणपत्र दिया जाएगा। कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए मासिक ट्रेवल एलाउंस दिया जाएगा।
धान के कटोरे में किसानों के लिए भी मोदी का गारंटी है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी के साथ ही 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान की खरीदी और भुगतान की सुविधा भी एकमुश्त की जाएगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भूमिहीन खेतिहर मजदूरों के लिए रखी गई है।
युवाओं के लिए सबसे अधिक रोजगार के मौकों की जरूरत होती है। चरणबद्ध रूप से एक लाख पदों पर नियुक्ति का लक्ष्य रखा गया है। सरकार तुंहर दुआर योजना में डेढ़ लाख युवाओं को पंचायत स्तर पर तुंहर दुआर सार्वजनिक सेवा अंतर्गत रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही औद्योगिक ढांचे की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना के ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। भारतमाला योजना से लेकर माल-भाड़े के कारीडोर तक छत्तीसगढ़ की मध्य स्थिति को देखते हुए अधोसंरचना पर काफी काम केंद्र सरकार द्वारा किया गया। इसका लाभ छत्तीसगढ़ में औद्योगिक ढांचे के विकास में शीघ्र ही नजर आयेगा। सेंट्रल भारत का इनोवेशन हब बनाने के लिए रायपुर में एक बड़े केंद्र की घोषणा की गई है। इनोवेशन हब के बनने से नये स्टार्टअप को बेहतर अवसर मिलेगा और बड़ी संख्या में युवा उद्यमियों को अवसर उपलब्ध होंगे। इनोवेशन हब से निश्चित रूप से ही युवा उद्यमियों को जो अवसर मिलेंगे, इसे भुनाने के लिए उन्हें वित्तीय जरूरत होगी

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »