मतदान सुविधा केंद्र में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक आकर्षण का केंद्र, पोस्टल बैलेट से 990 वोटिंग

छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदान दिवस के पूर्व चुनाव ड्यूटी में संलग्न अधिकारी व कर्मचारियों के लिए टाउन हॉल और पुलिस लाइन के सामुदायिक केंद्र में मतदान सुविधा केंद्र बनाया गया। जहां पर पुलिस विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया। पोस्ट बैलेंट से अब तक 990 वोटिंग हुई है। बचे हुए अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए टाउन हॉल में 4, 5 व 6 मई को पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। मतदान सुविधा केंद्र के चुनई मड़वा में छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक दिखाई दी। शादी-ब्याह में बनाए जाने वाले मड़वा जैसे नाम देकर साज-सज्जा किया गया है। चुनाव ड्यूटी में संलग्न पहली बार मतदान सुविधा केंद्र के बूथों में वोटिंग करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सहभागिता निभाने वाले पत्रकारों को पहली बार डाकमत्र से मतदान करने की सुविधा मिली है। इस पहल के लिए निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन की सराहाना करते हुए मतदाता थक नहीं रहे हैं। पत्रकारों को पहली बार पोस्टल बैलेट के माध्यम से वोटिंग का अधिकार दिया गया। निर्वाचन आयोग के इस पहल की पत्रकारों ने सराहाना की और कहा कि चुनाव के दौरान ड्यूटी होने की वजह से मतदान से वंचित हो जाते थे, लेकिन मतदान दिवस के पूर्व वोटिंग का अधिकार पोस्टल बैलेट के माध्यम से करने का अवसर मिला तो काफी खुशी हुई। इसी तरह मतदान सुविधा केंद्र में मतदान करने पहुंचे अधिकारी व कर्मचारियों ने मतदान सुविधा केंद्र के व्यवस्थाओं की सराहाना की। वहां पर मतदान करने पहुंचने वाले मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। जहां पर किसी भी मतदाताओं को लाइन लगने की जरूरत नहीं पड़ रही है। साथ ही पहली बार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को भी डाकमत पत्र से मतदान करने का अवसर मिला है। मतदान के पश्चात मतदाता अपनी तस्वीर सेल्फी जोन में तस्वीर ली। इन मतदान केंद्रों में मेडिकल की टीम भी तैनात है, मतदाताओं का बीपी, शुगर की जांच की जा रही है। साथ ही मतदाताओं के लिए शरबत, नींबू पानी और पेयजल की व्यवस्था की गई है। मतदान सुविधा केंद्र की इन व्यवस्थाओं की सराहाना मतदाता कर रहे है। उल्लेखनीय है कि मतदान सुविधा केंद्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। जहां पर रायपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले विधानसभाआंे के सरकारी अधिकारी व कर्मचारी मताधिकार का प्रयोग कर सकते है।

घर-घर वोटिंग के तहत 470 ने किया मतदान

लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 85 प्लस बुजुर्गाें और दिव्यांगों के घर-घर पहुंचकर मतदान कराया। होम वोटिंग के अंतिम तिथि तक 470 मतदान कराए गए। रायपुर लोकसभा के सभी विधानसभा में होम वोटिंग की सुविधा दी गई।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »