07 मई को सुबह 07 से शाम 06 बजे तक होगा मतदान

मतदान दल पहुंचे मतदान केंद्र, आठ हजार से अधिक कर्मचारी करायेंगे मतदान

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 07 मई को मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराने जिले के सभी 1087 मतदान केन्द्रों हेतु आज मतदान दल आईटी कालेज कोरबा एवं मुकुटधर पाण्डेय शासकीय महाविद्यालय कटघोरा से मतदान सामग्री के साथ निर्धारित मतदान केन्द्रों में पहुंचा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में तथा अन्य रिटर्निंग अधिकारियों की उपस्थिति में सेक्टर अधिकारियों के साथ मतदान दल जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो एवं तीन मतदान हेतु जरुरी सामग्रियों के साथ मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। जिले में सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मी पहुँच चुके हैं। सभी मतदान केन्द्रों में एक पीठासीन अधिकारी, मतदान दल अधिकारी-1, मतदान दल अधिकारी-2 एवं मतदान दल अधिकारी-3 तथा एक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों में अतिरिक्त बल लगाया गया है। इसके अलावा 118 सेक्टर अधिकारी, 75 माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगी है। आपातकालीन स्थितियों के लिए मतदान कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। जिले में आठ हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने अपनी भूमिका निभायेंगे। मतदान 07 मई को सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक संपन्न होगा। मतदान केंद्रों में छाया,शीतल पेयजल आदि की व्यवस्था की गई है। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत सामग्री वितरण के साथ ही मतदान दल में शामिल महिला एवं पुरूष कर्मचारियों में मतदान केंद्र पहुंचने से पहले एक अलग उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सभी विधानसभा क्षेत्रों में संगवारी मतदान केंद्र, दिव्यांगो द्वारा प्रबंधित मतदान केंद्र, युवा मतदान केंद्र, आदर्श मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं। खास बात यह है कि इन बूथों में मतदान के पश्चात् परिसर में सेल्फी जोन भी तैयार किया गया है, जहां मतदाता सेल्फी ले सकते हैं। इसी तरह आदर्श मतदान केंद्र में आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। यहां रंग-बिरंगे गुब्बारे, पोस्टर के बीच छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति, ग्रामीण परिवेश पर आधारित भव्य पण्डाल सजाए गए हैं एवं मतदाता जागरूकता, नारी सशक्तिकरण संबंधी रंगोलियां भी सजाई गई है। वन विभाग द्वारा भी सोनपुरी तथा चैैतमा में आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

प्रेक्षक एवं कलेक्टर ने किया निरीक्षण-

निर्वाचन कार्य के लिए मतदान सामग्रियों के वितरण स्थल आईटी कॉलेज तथा शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में वितरण व्यवस्था का प्रेक्षक श्री प्रेमसिंह मीणा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने जायजा लिया। उन्होंने विधानसभावार सभी केंद्रों का अवलोकन कर रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने मतदान दल कर्मियों को सावधानी के साथ मतदान केंद्रों में पहुंचने और निर्वाचन के कार्यों को गंभीरता से पूर्ण कर समय पर वापस पहुंचने कहा।

कोरबा जिले में 9 लाख 36 हजार 783 मतदाता करेंगे मतदान-

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »