PM मोदी के नेतृत्व में राज्य को ऐतिहासिक तीसरी बार जनादेश मिला : विष्णु देव साय

देश में 18वीं लोकसभा चुनाव के अंतर्गत सात चरणों में हुए मतदान के परिणाम। इस चुनाव में भाजपा नीत राजग गठबंधन ने तीसरी बार जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ की ग्यारह लोकसभा सीटों में दस सीटों में भाजपा ने बढ़त बनाई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चुनाव परिणामों पर कहा कि लगातार तीसरी बार देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत राजग को भरपूर जनादेश दिया है। छत्तीसगढ़ में भी हमने इतिहास रचा है।

मतों से दूर रह जाना यह साबित करता है कि मोदी की गारंटी पर जनता ने अभूतपूर्व भरोसा दिखाया है। हमें माता-बहनों, किसान-मजदूरों, युवाओं-बुजुर्गों हर वर्ग का समर्थन मिला है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया।

साय ने छत्तीसगढ़ की जनता द्वारा भाजपा को मिले आशीर्वाद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रभारी नितिन नबीन सहित सभी केंद्रीय भाजपा नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सीएम साय ने इंडी गठबंधन को घेरते हुए कहा कि यह चुनाव कांग्रेस और उसकी सहयोगी दलों द्वारा बोले गए झूठ और दुष्प्रचार के लिए जाना जायेगा। कांग्रेस ने तीसरी बार मोदी सरकार के आने पर देश में चुनाव नहीं होने का झूठ, संविधान पर झूठ, आरक्षण पर झूठ, महतारी वंदन पर झूठ, चावल योजना पर झूठ सहित विभिन्न विषयों पर झूठ बोला। छत्तीसगढ़ सहित देश की जनता ने कांग्रेस के झूठ पर भरोसा नहीं किया और भाजपा के पक्ष में अपना भरोसा दिखाया। इंडी गठबंधन द्वारा फैलाये गए तमाम दुष्प्रचार और झूठ के बावजूद राजग गठबंधन का बहुमत आना मोदी  के प्रति जनता के अटूट भरोसे को दर्शाता है। इसके लिए मैं छत्तीसगढ़ सहित समूचे देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ।

ओडिशा में भाजपा की बम्पर जीत पर सीएम साय ने कहा कि ओडिशा में भी सुशासन का सूर्योदय हुआ है। वहां सरकार बनने के साथ लोकसभा में भी अच्छी-खासी सीट मिली है। जिस तरह प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में सबने मेहनत की, मैंने, प्रदेश के नेताओं भी वहां रैलियां की, जिससे सबके प्रयासों से ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी है और नवीन बाबू के नेतृत्व वाली 24 वर्षों से जमी बीजेडी सरकार को वहां की जनता ने नकार दिया। ओडिशा की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया, इसके लिए वहां की जनता का आभार व्यक्त करते हैं।

विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियाँ, रोड शो और इंटरव्यू करके भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल बना दिया। प्रधानमंत्री  ने बिना थके, बिना रुके 75 दिनों में अकेले 206 रैलियां की, 23 रोड शो किये और 82 इंटरव्यूज दिए।

इंडी गठबंधन का कोई नेता उनके आसपास भी नहीं रहा। जिसका प्रतिफल है कि मोदी  के नेतृत्व में तीसरी बार राजग गठबंधन को बहुत मिला।  साय ने विश्वास व्यक्त किया कि मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और समृद्धि के आकाश पर होगा। यह परिणाम मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध करने वाला होगा।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »