जानवरों का सही ढंग से देखभाल करें, पानी, चारा और उपचार की समुचित व्यवस्था हो: मंत्री केदार कश्यप

वनमंत्री ने जंगल सफारी का किया निरीक्षण

अचानक मार टाईगर रिजर्व के लिए 42 चीतल से भरे रेस्क्यू वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कुल 150 चीतल भेजा जाएगा

पर्यटकों के लिए सेल्फी पॉइंट बनाने के निर्देश

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं सफारी का दौरा किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने नंदनवन जू एवं सफारी से चीतल को अचानकमार टाईगर रिजर्व, लोरमी, बिलासपुर ट्रांसलोकेट किए जाने हेतु रेस्क्यू वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जंगल सफारी से कुल 150 हिरणों को अचानकमार टाइगर रिज़र्व में छोड़ने की अनुमति मिली है। उसी अनुक्रम में आज पहली बारी कुल 42 चीतल को रवाना किया गया। वन मंत्री श्री कश्यप ने नंदनवन जू एवं सफारी के प्रयासों की सराहना की और अचानकमार में प्रे-बेस बढ़ाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप

मंत्री श्री कश्यप ने चीतलों के स्थानांतरण के संदर्भ में कहा कि वन्यजीवों सुरक्षा एवं आवास और उनके संरक्षण के लिए इस प्रकार की ट्रांसलोकेशन गतिविधियां आवश्यक हैं। अचानकमार टाईगर रिजर्व अपने समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक आवास के लिए जाना जाता है। इस टाईगर रिज़र्व में बाघों की संख्या में वृद्धि के लिए प्रे-बेस बढ़ाने  की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह प्रयास किया जा रहा है।

श्री कश्यप ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि जंगल सफ़ारी के जानवरों का सही ढंग से देखभाल करें, पानी, चारा और उपचार का समुचित व्यवस्था। उन्होंने पर्यटकों के लिए संचालित भ्रमण व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नवाचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए सेल्फी पॉइंट बनाया जाय, जिससे पर्यटक, जानवरों के साथ सेल्फी ले सकें। पर्यटकों की सुविधा के लिए भ्रमण गाड़ियों में पानी और अन्य व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप

इस अवसर पर विधायक इन्द्र कुमार साहू, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  व्ही. श्रीनिवास राव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री सुधीर अग्रवाल, मुख्य वन संरक्षक राजू आगसिमनी, नंदनवन जू एवं सफारी के संचालक सह वनमंडलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर, वनमंडलाधिकारी रायपुर लोकनाथ पटेल, सहायक संचालक श्री वाय. के. डहरिया, अधीक्षक नंदनवन जू, रायपुर  अभय पाण्डेय, उप वनमंडलाधिकारी, रायपुर श्री विश्वनाथ मुखर्जी एवं नंदनवन जू और सफारी अंतर्गत कार्यरत समस्त परिक्षेत्र अधिकारी, वन्यप्राणी चिकित्सक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »