छत्तीसगढ़ महतारी की समर्पण भाव से सेवा करें: विधायक भैयालाल राजवाड़े

स्कूली छात्रों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया गया सम्मान

वीर शहीदों के परिजनों का हुआ सम्मान

श्री भैयालाल राजवाड़ेश्री भैयालाल राजवाड़ेश्री भैयालाल राजवाड़े

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में मुख्य अतिथि विधायक श्री भैया लाल राजवाड़े ने ध्वजारोहण किया। परेड की सलामी लेकर मुख्य अतिथि ने जिले वासियों के लिए मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम स्थल पर शॉल व श्रीफल भेंटकर शहीद के परिवारों का सम्मान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने आकाश में शांति के प्रतीक के रूप में सफेद कपोत भी छोडे़।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री भैया लाल राजवाड़े ने शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं जिक्र करते हुए सभी को मिलकर छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने का आह्वान किया। इस समारोह में राष्ट्रगान की धुन पर जिला पुलिस बल द्वारा तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया। समारोह में परेड की टुकड़ियों द्वारा सधे हुए और कदम-ताल मिलाते हुए शानदार मार्च पास्ट किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि ने सभी प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और उनके साथ फोटो सेशन कराया। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरुष, जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, नगर सैनिक बल पुरूष, नगर सैनिक बल महिला, एनसीसी बालक, स्काउड गाईड बालक एवं बालिका शामिल थे। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों कि छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति भी की गई।

इसके साथ साथ विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया। स्वतंत्रता दिवस की इस पावन समारोह में कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री एमआर अहिरे, अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, संयुक्त कलेक्टर श्री नरेन्द्र पैकरा व अन्य जनप्रतिनिधि और जिला व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्कूली छात्र छात्राएं, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में सूरजपुर जिले के निवासी उपस्थित थे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »