बैंक खुलने से किसानों को वित्तीय सहायता प्राप्त करने में आसानी होगी : मंत्री कश्यप

सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप ने आज ग्राम बदनारा (नवागढ़) में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग की चार नवीन शाखाओं – बदनारा, कन्हेरा, सत्धा और गोड़गिरी का शुभारंभ आज ग्राम बदनारा (नवागढ़) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल सहित  विधायक बेमेतरा  दीपेश साहू, विधायक साजा  ईश्वर साहू, अध्यक्ष जिला पंचायत सुनीता हीरालाल साहू और ओम प्रकाश जोशी और स्थानीय प्रतिनिधि ग्रामीण जन उपस्थित थे।
सहकारिता मंत्री  केदार कश्यप ने मुख्य अतिथि की आसंदी से, कहा कि यह बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सुविधाएं प्रदान करने और सहकारी समितियों को सशक्त बनाने में सहायक होगा। किसानों, मजदूरों और छोटे उद्यमियों को ऋण, बचत और अन्य बैंकिंग सेवाओं की सुलभता मिलेगी, जिससे क्षेत्र में आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा। यह पहल सहकारिता के सिद्धांतों को मजबूत करते हुए ग्रामीण उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मंत्री ने किसानो को गमछा और बैंक एटीएम प्रदान किया गया।
सहकारी मंत्री  केदार कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए, हमने बेमेतरा जिले में चार नई सहकारी बैंक शाखाओं का शुभारंभ किया है। इन शाखाओं के खुलने से किसानों को वित्तीय सहायता प्राप्त करने में आसानी होगी, जिससे उन्हें ऋण, बीज, खाद और अन्य कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी। यह कदम किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
सहकारी मंत्री  केदार कश्यप ने यह भी कहा कि धान खरीदी के माध्यम से किसानों का महोत्सव प्रारंभ हो गया है। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि यह किसानों की मेहनत का सम्मान करने और उनके धान का उचित मूल्य सुनिश्चित करने का समय है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि किसी भी किसान का धान वापस नहीं जाना चाहिए, और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर किसान का धान खरीदा जाए। यह कदम किसानों को उनके उत्पादन का सही मूल्य दिलाने और उनकी आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने की दिशा में है।
सहकारी मंत्री  केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि किसान अन्नदाता हैं, और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हम सभी किसान पुत्र हैं और किसानों की समस्याओं को अच्छी तरह समझते हैं। किसानों को धान उपार्जन केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों को धान बेचने में कोई असुविधा न हो, और उनकी फसल का उचित मूल्य समय पर मिले।
खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज बदनारा ग्रामवासियों के लिए बेहद खुशी का दिन है। प्रदेश सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए बेमेतरा जिले में चार नए सहकारी बैंकों का शुभारंभ किया है। इससे किसानों को अपनी राशि के लिए अन्य बैंकों में भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अब उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सहकारी बैंकों से आसानी से ऋण और अन्य वित्तीय सेवाएं मिल सकेंगी, जिससे उनकी कृषि से संबंधित आवश्यकताएं समय पर पूरी हो सकेंगी। सहकारी बैंक खुलने से किसानों को तुरंत राशि उपलब्ध हो सकेगी। अब उन्हें अपनी वित्तीय आवश्यकताओं के लिए लंबी प्रक्रियाओं या अन्य बैंकों में दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन बैंकों के माध्यम से किसान त्वरित ऋण और वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकेंगे, जिससे वे अपने कृषि कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे। इससे उनकी उत्पादकता में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। किसानो से जो वादा किया था वो हमने वो वादा पूरा किया | महतारी वंदन योजना से सभी महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली | जिले के विकास के लिए हम सभी प्रतिब्ध है।  विधायक दिपेश साहू और विधायक ईश्वर साहू ने भी संबोधित किया।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »