डिजिटल क्रांति का लाभ अब जन-जन तक

आमचो बस्तर पोर्टल से जन सुविधाओं में क्रांतिकारी सुधार रू ग्रामीण क्षेत्रों को मिल रही त्वरित राहत

मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के सुशासन में आधुनिक तकनीक व डिजिटल क्रांति का अत्यधिक लाभ जनता तक तत्काल पहुंचाने की विशेष पहल का लाभ दिखने लगा है। बस्तर जिले में कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशन में शुरू की गई अभिनव डिजिटल पहल ष्आमचो बस्तरष् जन शिकायत निवारण पोर्टल आम लोगों की समस्याओं के समाधान में अत्यंत प्रभावशाली सिद्ध हो रही है। यह पोर्टल ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को सीधे जिला प्रशासन से जोड़ते हुए उनकी शिकायतों, मांगों और सुझावों को त्वरित और पारदर्शी ढंग से हल करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।

सोलर ड्यूल पम्प संयंत्रों को मिला जीवनदान, ग्रामीणों को राहत 

घाटकवाली (जुनापारा) और तुसेल (जुनापारा) ग्रामों में स्थापित सोलर ड्यूल पम्प संयंत्र कार्यशील नहीं होने की शिकायतें आमचो बस्तर पोर्टल पर प्राप्त हुई थीं। घाटकवाली निवासी श्री पदमनाग कश्यप द्वारा की गई शिकायत पर क्रेडा जिला कार्यालय ने तत्काल कार्यवाही की। क्रेडा सीईओ श्री राजेश सिंह राणा के निर्देश पर संबंधित तकनीशियन द्वारा संयंत्र में नवीन पैनल, केबल एवं स्ट्रक्चर सुधार कर 28 जुलाई 2025 को संयंत्र को पुनः क्रियाशील किया गया।

इसी प्रकार, तुसेल ग्राम में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत स्थापित संयंत्र की तकनीकी समस्याओं को दूर कर 03 अगस्त 2025 को पुनः संचालन प्रारंभ किया गया। इसमें केबल, एमसीबी, स्विच आदि की मरम्मत की गई। इन सुधार कार्यों से वर्षा ऋतु में स्वच्छ पेयजल की समस्या का समाधान हुआ है, जिससे ग्रामीणजन अत्यंत संतुष्ट और उत्साहित हैं।

आमचो बस्तर  रू अब शिकायत दर्ज करना और ट्रैक करना हुआ आसान 

आमचो बस्तर पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक विभिन्न शासकीय सेवाओं जैसे भूमि, राजस्व, पेंशन, राशन इत्यादि से संबंधित अपनी शिकायतें, सुझाव या मांगें वेबसाइट, मोबाइल ऐप या ग्राम सचिवालय में उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन करके दर्ज कर सकते हैं। सेव ड्राफ्ट सुविधा नेटवर्क न होने पर भी आवेदन भरने की सुविधा देती है, जिसे बाद में सबमिट किया जा सकता है। यह पोर्टल जनदर्शन शिविर, राजस्व पखवाड़ा और सार्वजनिक डैशबोर्ड से जुड़ा हुआ है, जिससे न केवल पारदर्शिता बनी रहती है बल्कि समाधान भी समयबद्ध होता है।

प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक मजबूत कदम 

आमचो बस्तर सिर्फ शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म नहीं बल् िक एक केंद्रीकृत, बहु-चौनल और बहु-मॉड्यूल आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो जिले में परियोजना निगरानी, सूचना प्रसार, विशेष अभियान और सार्वजनिक भागीदारी को सुदृढ़ करता है। आवेदनों के निराकरण हेतु ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, संबंधित विभाग, एसडीएम, तहसीलदार, जनदर्शन शाखा और ब्लड बैंक जैसे संस्थानों को जिम्मेदारी दी गई है। डैशबोर्ड में राजस्व पखवाड़ा मॉड्यूल, जनदर्शन मॉड्यूल, ग्राम सचिवालय प्रबंधन, समय सीमा प्रबंधन और ब्लड बैंक मॉड्यूल भी शामिल हैं।

डाउनलोड करें आमचो बस्तर ऐप और बनाएं अपनी भागीदारी मजबूत 

हर गांव, हर परिवार की आवाज को शासन तक पहुँचाना इस मूल उद्देश्य के साथ ‘आमचो बस्तर’ पोर्टल ग्रामीण और शहरी नागरिकों को एक नया, तकनीक-सक्षम और जवाबदेह प्रशासन प्रदान कर रहा है।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »