प्रधानमंत्री मोदी जी का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है: कृषि मंत्री नेताम

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत बलरामपुर जिले के 421 जनजातीय बाहुल्य ग्राम होंगे लाभान्वित

आदि कर्मयोगी अभियान के तहत लाइवलीहुड कॉलेज भेलवाडीह में चल रहे डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब प्रशिक्षण में शुक्रवार को कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम शामिल हुए। कृषि मंत्री श्री नेताम ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का विजन वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है। इस दिशा में सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर विभिन्न विकास योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

मंत्री  नेताम ने कहा कि इस विज़न को साकार करने के लिए जिलों और ब्लॉकों में निवासरत जनजातीय समुदायों को आगे बढ़ाना अनिवार्य है। इसी उद्देश्य से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान की शुरुआत की गई, जिसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया गया। उसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए आदि कर्मयोगी अभियान की शुरुआत की गई है। मंत्री ने बताया कि अभियान की शुरुआत प्रदेश स्तर से हुई, जहाँ चयनित प्रतिनिधियों को भोपाल में प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया और अब यह प्रक्रिया ग्राम स्तर तक पहुँच रही है। प्रशिक्षित ब्लॉक मास्टर ट्रेनर ग्राम पंचायत स्तर पर आदि सहयोगी एवं आदि साथी को ग्राम विकास की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रशिक्षित करेंगे।

उन्होंने कहा कि तीन स्तर का कैडर इस अभियान की आधारशिला है। इसके माध्यम से न केवल योजनाओं की सतत निगरानी होगी, बल्कि ग्राम स्तर पर उनका सही क्रियान्वयन भी सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से यह अभियान पूरी तरह सफल होगा। मंत्री श्री नेताम ने चयनित सभी ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा ने अभियान की संक्षिप्त जानकारी देजे हुए बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान वास्तव में जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में संचालित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का एक परिवर्तनकारी प्रयास है। उन्होंने बताया कि इस अभियान की सबसे बड़ी खासियत इसका त्रिस्तरीय कैडर है। पहले स्तर पर आदि कर्मयोगी हैं, जिनमें विभिन्न विभागों के सरकारी अधिकारी शामिल हैं। दूसरे स्तर पर आदि सहयोगी रखे गए हैं, जो युवा नेता, शिक्षक, डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता जैसे जागरूक और सक्रिय लोग होंगे। तीसरे स्तर पर आदि साथी होंगे, जिनमें आदिवासी नेता और स्वयं सहायता समूह के सदस्य शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज, उपाध्यक्ष  धीरज सिंह देव, जनपद अध्यक्ष  सुमित्रा चेरवा, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर  राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंत्री  नेताम ने स्वेच्छानुदान अंतर्गत 3 लाभार्थियों को 5 लाख 50 हजार रुपये की राशि का चेक भी प्रदान किया।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »