डॉ. एस. के. वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेली को बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एस. के. वर्मा को प्रतिष्ठित “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 10वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “ग्लोबल रिसर्च इनिशिएटिव फॉर सस्टेनेबल एग्रीकल्चर एंड एलाइड साइंसेज़” के दौरान प्रदान किया गया, जो 5 से 7 अक्टूबर 2025 तक एमपीयूएटी, उदयपुर (राजस्थान) में सम्पन्न हुआ।

यह सम्मान मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार सिंह, पूर्व कुलपति, आरवीएसकेवीवी, ग्वालियर एवं पूर्व उप महानिदेशक (एनआरएम), आईसीएआर, नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. बी. के. चक्रवर्ती, पूर्व निदेशक, बांग्लादेश सरकार, डॉ. यू. एस. शर्मा, पूर्व कुलपति, एमपीयूएटी, उदयपुर, तथा सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार कर्णाटक, कुलपति, एमपीयूएटी, उदयपुर भी उपस्थित रहे।

डॉ. वर्मा ने कृषि विज्ञान केंद्र, महासमुंद में अपने कार्यकाल के दौरान बंजर भूमि को उत्पादक बनाने हेतु बागवानी विकास के क्षेत्र में अभिनव कार्य किया। उनके मार्गदर्शन में केंद्र परिसर की अनुपजाऊ भूमि को विकसित कर फलोद्यान एवं नर्सरी प्रबंधन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। आज यह परिसर आम, अमरूद, अनार, बेल, चीकू, सीताफल नींबू, पपीता, कटहल, आँवला,  जामुन, इमली आदि फलों के हरित-भरे उद्यान के रूप में विकसित हो चुका है।

साथ ही, डॉ. वर्मा द्वारा किसानों को नर्सरी तकनीक, पौध उत्पादन, बागवानी प्रबंधन एवं सतत कृषि पद्धतियों के प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय योगदान दिया गया है। उनके इन प्रयासों से न केवल कृषि विज्ञान केंद्र की पहचान सुदृढ़ हुई है, बल्कि क्षेत्र के किसानों में बागवानी के प्रति नई चेतना और प्रेरणा का संचार हुआ है।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »