लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले “एकता मार्च’ की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

सांसद कमलेश जांगड़े ने ली तैयारियों के संबंध में ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री, भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले यूनिटी मार्च की तैयारियों को लेकर आज जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने सर्किट हाऊस जांजगीर में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई और सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल, जगन्नाथ पाणिग्रही, लाब सिंह चंदेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  नंदिनी राजवाड़े पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, आशुतोष गोस्वामी, कलेक्टर  जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय, अपर कलेक्टर  ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर  संदीप ठाकुर, एसडीएम जांजगीर  सुब्रत प्रधान सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि यह अभियान एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा युवाओं को सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्रनिर्माण के योगदान से जोड़ने का एक माध्यम होगी। उन्होंने कहा कि यूनिटी मार्च की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाए।  जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि एकता, अखंडता और राष्ट्र सेवा के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिले, यही इस आयोजन का उद्देश्य है। आयोजन में समाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, एनजीओ, आमनागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने कहा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने यूनिटी मार्च के तैयारियों व व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी।
साथ ही जिले के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में आत्मनिर्भर भारत, “सरदार पटेल का जीवन एवं योगदान” विषय पर वाद-विवाद, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं संगोष्ठियों का आयोजन होगा। प्रत्येक विद्यालय में नशा मुक्त भारत की शपथ और ‘गर्व से स्वदेशी अपनाने’ का संकल्प दिलाया जाएगा। पदयात्रा से एक सप्ताह पूर्व तक सभी मार्गों एवं स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जनहित में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जाएगा। यात्रा का समापन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पण और आत्मनिर्भर भारत की शपथ के साथ होगा। जिले से 5 अलग-अलग क्षेत्रों के उपलब्धि प्राप्त युवा जिले से यात्रा प्रारंभ कर नागपुर की ओर प्रस्थान करेंगे।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »