राज्य के तीन फेंसिंग खिलाड़ी जुनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए चयनित

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित फेंसिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

दुबई में चल रही है फेंसिंग खिलाड़ी जुनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप
भारतीय टीम के 47 खिलाड़ियों में 3 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ से

फेंसिंग जुनियर एवं कैडेट वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए छत्तीसगढ के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इन खिलाड़ियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। जुनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनमें सुखम निंगथौबा, के. डेनी सिंह और एस.एन. शिवा मगेश शामिल है। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ फेंसिंग एसोसियेशन के सदस्य श्री समीर खान को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि यूनाईटेड अरब एमिरात फेंसिंग महासंघ द्वारा जूनियर एवं कैडेट वर्ल्ड फेंसिंग चैम्पियनशिप (बालक एवं बालिका) का आयोजन दुबई हमदान स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, दुबई, यू.ए.ई. में दिनांक 02 अप्रैल से 10 अप्रैल 2022 तक इंटरनेशनल फेंसिंग फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा भारतीय जूनियर एवं कैडेट बालक एवं बालिका फेंसिंग टीम की 47 सदस्यीय फेंसिंग टीम भेजा जा रहा है।
भारतीय जूनियर एवं कैडेट फेंसिंग टीम के टीम मैनेजर के रुप में छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के पूर्व महासचिव एवं वर्तमान में सदस्य समीर खान को फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है। उक्त वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन भारतीय जूनियर फेंसिंग टीम में किया गया है। खिलाड़ियों का चयन 29वीं जूनियर राष्ट्रीय फेंसिंग चैम्पियनशिप (बालक एवं बालिका), सोनीपत, हरियाणा में 25 से 28 दिसम्बर 2022 में व्यक्तिगत इवेन्ट में पदक प्राप्त करने पर किया गया है, जिसमें श्री सुखम निंगथौबा (रजत पदक- फॉइल इवेन्ट), श्री के. डेनी सिंह (कांस्य पदक- फॉइल इवेन्ट) एवं श्री एस.एन. शिवा मगेश (स्वर्ण पदक- ईपी इवेन्ट) शामिल है।
छत्तीसगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. एस. भारती दासन, कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुनील कुमार अग्रवाल,, वरिष्ठ उपाध्यक्ष,श्री अजीत सिंह पटेल,कोशाध्यक्ष श्री रामप्रताप गुप्ता, श्री प्रिन्स भाटिया, महासचिव एवं भारतीय फेंसिंग महासंघ के कोशाध्यक्ष श्री बशीर अहमद खान, एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ से फेंसिंग जुनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिए चयन होने पर खुशी जाहिर की है और कहा है कि इससे राज्य में फेंसिंग के लिए बेहतर माहौल बनेगा। राज्य के खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक माहौल बनेगा। साथ ही उन्होंने  राज्य के खिलाड़ियों एवं टीम मैनेजर श्री समीर खान को बधाई देते हुये वर्ल्ड चैम्पियनशिप में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं प्रदान की है।

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »