कृष्ण कुंज की सुरक्षा में नोडल अधिकारी

 कृष्ण कुंज की सुरक्षा एवं रखरखाव के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

नियमित समीक्षा, सुरक्षा एवं रखरखाव पर दिया जा रहा विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्माष्टमी के मौके पर पूरे प्रदेश में की थी कृष्ण कुंज योजना की शुरूआत

 

कृष्ण कुंज की स्थिति की रिपोर्ट, छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज का विकास कर रही है। कृष्ण कुंज में वृक्षारोपण से जन-जन को जोड़ना और सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के वृक्षों के रोपण करने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी रायपुर के तेलीबांधा स्थित कृष्ण कुंज में स्वयं वृक्षारोपण कर कृष्ण कुंज की महत्वाकांक्षी योजना पूरे प्रदेश में शुरूआत की थी। इसी दिन प्रदेश के नगरीय निकायों में बनाए गए कृष्ण कुंज में जनभागीदारी से वृक्षारोपण किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार ने कृष्ण कुंज की सुरक्षा एवं रखरखाव के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। जिनके द्वारा कृष्ण कुंज की नियमित समीक्षा, सुरक्षा एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों के नगरीय निकायों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

 

गौरतलब है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में कृष्ण कुंज योजना की शुरूआत की गई है। तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से खत्म हो रहे पेड़ो के अस्तित्व को बचाने और पर्यावरण को संतुलित रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज बनाए जा रहे हैं। जहां पर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने वाले और भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन देने वाले चंदन, रूद्राक्ष, बरगद, पीपल, कदम्ब जैसे वृक्षों का रोपण किया जा रहा है। कृष्ण कुंज में आम, ईमली, बेर, गंगा ईमली, जामुन, शहतुत, तेंदू, चिरौंजी, अनार, कैथा, नीम, पलाश, बेल, आंवला जैसे फलदायी वृक्ष भी लगाएं जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेशभर में 2 करोड़ 20 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर और हरित कल मिल सके साथ ही राज्य हरित संपन्न बन सके।

 

इस क्रम में रायपुर नगरीय निकाय में श्री विराज मुदलियार, श्री विश्वनाथ मुखर्जी (तेलीबांधा), बीरगांव में श्री संतोेष सामंत राय, आरंग नगर पालिका में श्री लोकनाथ ध्रुव, अभनपुर नगर पंचायत में श्री गिरीश रजक, खरोरा में श्री दीपक तिवारी, कुर्रा में श्री एस.एल, बंजारे, समोदा में श्री सतीश मिश्रा, चंदखुरी में कु. डिम्पी बैस, मंदिर हसौद में श्री शिव चंद्राकर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बलौदाबाजार नगर पालिका में श्री ए.के. व्यास, भाटापारा में श्री हरीश कुमार देवांगन, सिमगा नगर पंचायत में श्री ईश्वरी प्रसाद खुंटे, कसडोल में श्री वी.एस. ठाकुर, भटगांव में श्री आसिफ खान, पलारी में श्री रामाधार साहू, लवन में श्री केशरी लाल जायसवाल, टुण्ड्रा में श्री संतोष कुमार चौहान को नोडल अधिकारी बनाया गया है। धमतरी नगरीय निकाय में  एस.एस. नाविक, भखारा नगर पंचायत में श्री महादेव कन्नौजे, मगरलोड में पंचराम साहू, नगर पंचायत नगरीय में श्री राकेश चौबे, आमदी में  राकेश तिवारी को प्रभार दिया गया है। गरियाबंद नगर पालिका में  मनोज चंद्राकर, राजिम नगर पंचायत में  यू.एस. ठाकुर, छुरा में  सुयशधर दीवान और महासमंुद में  तोष राम सिन्हा, तुमगांव में श्री यू.आर. बसंत, बसना में  सुखराम निराला, सरायपाली में  रामलाल व्यवहार, पिथौरा में  जयकांत गंडेचा

Understanding the deep cultural and historical roots that connect a region to its people requires focus and mental clarity, and after processing such rich information, the brain often craves a different kind of stimulation to unwind. Switching from analytical reading to a more dynamic environment helps restore emotional balance, and many readers find that exploring the gaming sections on Roobet offers a reliable way to release adrenaline in a secure setting. The platform prioritizes user safety and legal compliance, providing round-the-clock support and a transparent system where real players share their experiences, ensuring that your downtime remains both entertaining and protected.

Translate »